1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nutrition Day 2021 :बच्चों व गर्भवती को सेहतमंद रहने के दिए गए टिप्स, पढ़िए पूरी खबर

उप केन्द्रों पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस मनाया गया

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 08, 2021

Nutrition Day 2021 :बच्चों व गर्भवती को सेहतमंद रहने के दिए गए टिप्स, पढ़िए पूरी खबर

Nutrition Day 2021 :बच्चों व गर्भवती को सेहतमंद रहने के दिए गए टिप्स, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, (Nutrition Day) जनपद के उप केंद्रों पर बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) मनाया गया । (Nutrition Day) उप केन्द्रों पर कम वजन, अति कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों का वजन और लम्बाई नापी जाती है और ऐसे बच्चों तथा गर्भवती के स्वास्थ्य की जाँच एएनएम द्वारा की जाती है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अखिलेन्द्र दुबे ने दी।

(Nutrition Day) बक्शी का तालाब ब्लाक के बगहा उप केन्द्र की एएनएम किरण ने बताया कि उनके केंद्र पर आयोजित वीएचएसएनडी पर एक से पांच साल तक के 10 बच्चों का टीकाकरण किया गया । सात गर्भवती को डीटी का टीका लगाया और उनका वजन लिया गया । (Nutrition Day) एक महिला का वजन सामान्य से कम था । महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां वितरित की गयीं और बताया गया कि इन दवाओं का सेवन नियमित रूप से करना है लेकिन आयरन और कैल्शियम को एक साथ नहीं खाना है । (Nutrition Day) आयरन को विटामिन सी के साथ जैसे नीबू पानी, संतरे या आंवले के साथ तथा कैल्शियम का दूध के साथ सेवन करना है। (Nutrition Day) भारी वजन नहीं उठाना है, दिन में दो घंटे आराम करना है । इसके साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी। भोजन में हरी साग - सब्जियां , पीले और नारंगी फल, दूध व दूध से बने पदार्थ, चना और गुड़ का सेवन करने की सलाह दी गयी।

(Nutrition Day) महिलाओं को यह भी बताया गया कि छह माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराना है। ऊपर से पानी भी नहीं देना है । इसके साथ ही महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अवश्य लगायें । (Nutrition Day) सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें। (Nutrition Day) बार-बार चेहरे को न छुएं । अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें ।

(Nutrition Day) आंगनबाड़ी केंद्र बगहा -प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोना ने बताया- 15 बच्चों का वजन और लम्बाई ली गयी । एक बच्चा कम वजन का निकला। महिलाओं को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी । वहां पर उपस्थित महिलाओं को बताया कि - मच्छर गन्दी जगह पर पनपते हैं। (Nutrition Day) इसलिए हमें अपने घर और आस-पास मच्छरजनित परिस्थितियां नहीं उत्पन्न करनी चाहिए। (Nutrition Day) साफ़ सफाई रखें, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें , मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर रोधी क्रीम लगायें और दरवाज़ों और खिड़कियों में जाली का उपयोग करें ताकि मच्छर घर में न प्रवेश करें । रुके हुए पानी में कैरोसिन छिड़ककर मच्छरों को पनपने से रोकें ।

Story Loader