यूपी निकाय चुनाव के दौरान भी जहां सारे दस्तावेज होते हुए कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले तो वहीं फर्जी मतदाओं से बवाल हो गया था। लखनऊ चंद्रभान गुप्त नगर वॉर्ड 46 में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। यहां वोट डालने पहुंचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही उनका वोट किसी और ने डाल दिया। ब्लूमिंग फ्लावर स्कूल, ब्लंट स्क्वायर में हुए इस बवाल पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था।