29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक तिवारी की मौत से पहले का यह आखिरी वीडियो देख आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका ये एक वीडियो काफी इमोश्नल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:44 PM IST

Vivek tiwari

Vivek tiwari

लखनऊ. एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गीत में भी काफी रुचि थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका ये एक वीडियो इस बात का गवाह है। इसमें विवेक बीमार होने के बावजूद शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। अपने बेड पर लेटे हुए विवेक हाथ में माइक लिए हुए हैं और फिल्म "हां मैनें भी प्यार किया है" का गीत "मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी" गुनगुना रहे हैं। हालांकि गाना बैकग्राउंड मेें चल रहा है, लेकिन विवेक गाने की लय पकड़ने की पूरी कोशश करते दिख रहे हैं। बीच-बीच में उनकी बेटी भी कैमरे के सामने नजर आ रही है। विवेक अब ऐसी कोशिश कभी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि पुलिस ने आवाज़ हमेशा के लिए शांत कर दी है।

विवेक की पत्नी ने दिया बयान-

आपको बतां दें कि बीते शनिवार को गाड़ी न रोकने के कारण एक पुलिस सीपाही ने विवेक तिवारी पर गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। तब से प्रदेश व देशभर में मामला गर्माया हुआ है। आज इसी सिलसिले में सीएम योगी ने मृतक की पत्नी से मुलाकात की थी, जिसके बाद वे उनके आश्वासन ने संतुष्ट दिखी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने मेरी हर बात सुनी है और मुझे मदद का भरोसा दिया। कल्पना ने कहा कि उनसे मिलने के बाद मेरी हिम्मत बंधी है और अब मैं सदमे से उबर कर जिंदगी जी पाऊंगी।

वहीं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सीएम योगी चाहते हैं कि बच्चों की पढ़ाई और जीवन सुरक्षित रहे, इसलिए अलग से विवेक की मां व उनकी दोनों बच्चियों की पढ़ाई के लिए 5-5 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट देने की बात कही हैं। वहीं परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। पत्नी कल्पना को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।