8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Waqf Law:राज्य में सख्त होगा वक्फ बोर्ड कानून, नोटिफिकेशन को मंजूरी

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Mar 17, 2025

Wakf Board law is going to be strict in Uttarakhand

Waqf Law:राज्य में वक्फ बोर्ड कानून उत्तराखंड में सख्त होने जा रहा है। बोर्ड बैठक में वक्फ बोर्ड विनिमय 2022 के नोटिफिकेशन मुद्दे पर मुहर लग गई। इसके नोटिफिकेशन के लिए शासन को भेजा जा रहा है। उत्तराखंड में अभी वक्फ ऐक्ट लागू है, इसकी धाराओं के अनुसार कार्य हो रहा है। बावजूद इसके अभी तक 2022 में बने विनिमय लागू नहीं है। इससे कार्यों में दिक्कतें आती हैं और सख्त कार्रवाई नहीं हो पाती। बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स के मुताबिक वक्फ बोर्ड विनिमय के नोटिफिकेशन के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा जा रहा है। राज्य में अभी 2500 कमेटियों पर करीब पांच हजार संपत्तियां हैं। सभी संपत्तियों को ऑनलाइन किया जा रहा है और सर्वे भी कराया जाएगा। शादाब शम्स के अनुसार, लेनदेन भी ऑनलाइन किया जाएगा।

मॉडर्न मदरसे होंगे संचालित

देहरादून के मुस्लिम कॉलोनी में पहला मॉडर्न मदरसा शुरू किया जा रहा है। अध्यक्ष सादाब शम्स के मुताबिक दूसरी किस्त 25 लाख रुपये जारी हो रही है। इस मदरसे में उत्तराखंड बोर्ड का एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। वक्फ बोर्ड के सभी 117 मदरसों को मॉडर्न बनाने का सरकार का प्रयास है। यहां पर ऑनलाइन निगरानी होगी और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। बता दें कि राज्य में दो दिन पूर्व 97 मदरसों को मान्यता मिली है। इसके साथ ही राज्य में मदरसों की संख्या 466 हो गई है। अब सरकार मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें-Cabinet Reshuffle:मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल का रास्ता साफ, विस अध्यक्ष की कुर्सी को भी खतरा