25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज झमाझम बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी, अलर्ट मोड पर एसडीआरएफ

Today's Weather:मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बारिश की भी संभावना जताई है। इसी को देखते हुए सरकार ने राहत और बचाव के लिए एसडीआरएफ सहित पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 28 Dec 2024, 3:11 PM IST

Orange alert issued for heavy snowfall in Uttarakhand today

उत्तराखंड में आज भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है

Today's Weather:आज मौसम विकराल रूप धारण कर सकता है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी राज्य में अच्छी खासी बारिश-बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढके हुए हैं। शुक्रवार सुबह से ही राज्य में आसमान बादलों से पटने लगा था। दोपहर के बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई थी। शाम होते-होते बर्फबारी का दौर चलने लगा था। देर रात तक बारिश-बर्फबारी का दौर चलता रहा। इसके चलते राज्य में ठंड चरम पर पहुंच गई है। इधर, आईएमडी ने आज राज्य में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। भारी बर्फबारी को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में आज शीत दिवस की स्थिति रहेगी। एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड टीमों को अलर्ट मोड पर रख दिया गया है। आज आईएमडी ने पूरे राज्य में बारिश की भी संभावना जताई है।

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

उत्तराखंड के पहाड़ों ने एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को चारों धामों के अलावा औली, चोपता समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर खूब बर्फबारी हुई। देश-विदेश से आए सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। चमोली जिले के औली में शुक्रवार को मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। साथ ही बदरीनाथ, फूलों की घाटी, हेमकुंड, नीती घाटी में भी दोपहर बाद भारी हिमपात हुआ। उत्तरकाशी में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है।

ये भी पढ़ें- भाजपा MLA बोले, मुझे निपटाने की चल रही साजिश, पार्टी में धंधेबाजों का सिंडिकेट

सुबह से ही गरज रहे बादल

उत्तराखंड में आज तड़के से ही मौसम विकट बना हुआ है। पूरा आसमान बादलों से पटा हुआ है। कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। सुबह से ही आसमान में बादल गरज रहे हैं। अधिकांश इलाकों में कुछ ही देर बाद बारिश शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। बारिश होते ही पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही लोग अलावा सेंक रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।