
अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सीएम योगी पर तंज कसा।
The Kerala Story: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने मंत्रियों के साथ 'द केरल स्टोरी' फिल्म लोकभवन में देखने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। सीएम योगी के फिल्म देखने की फोटो सामने आने के बाद अब अखिलेश यादव ने तंज कसा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “पिक्चर आगे नहीं पीछे बैठकर देखी जाती है। माननीय उप्र की कहानी पर ध्यान दें तो शायद प्रदेश का कुछ उद्धार हो जाए।”
यूपी में फिल्म को किया गया है टैक्स फ्री
लोकभवन में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा, 50 से ज्यादा अफसर और 300 छात्राएं-महिलाएं भी रहीं। 9 मई को यूपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। इस फिल्म की विशेष स्क्रिनिंग का आयोजन यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से किया गया है।
बता दें कि केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के साथ ही उन्हें आतंकी बनाने से संबंधित घटनाओं पर आधरित इस फिल्म की विषय वस्तु को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने फिल्म के प्रदर्शन पर अपने-अपने राज्यों में प्रतिबंध लगा दिया है।
Updated on:
12 May 2023 03:31 pm
Published on:
12 May 2023 03:29 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
