24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: दो दिनों तक इन 15 जिलों में झमाझम होगी बारिश

यूपी में मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है, पूर्वी यूपी में इसका असर भी देखने को मिलने लगा है। अगले दो दिनों में भारी बारिश (Rain) होने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Jun 2020, 9:27 PM IST

Weather Alert

Weather Alert

लखनऊ. यूपी में मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है, पूर्वी यूपी में इसका असर भी देखने को मिलने लगा है। अब अगले दो दिनों में मॉनसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। इसको लेकर मौसम विभाग (Weather Department) ने भविष्यवाणी भी कर दी है। वहीं नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश (Rain) के कारण श्रावस्ती (Shravasti) में राप्ती बैराज का जलस्तर ऐसा बढ़ा की गावों में बाढ़ सी आई गई। लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया जिसके बाद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वैसे श्रावस्ती के कई इलाकों में बीते पांच दिनों से रुक रुक कर बरसात भी हो रही है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस वर्ष नहीं होगी कावड़ यात्रा

इन जिलों में होगी तेज बारिश-

पूर्वनुमान के अनुसार यूपी के ज्यादातर इलाकों में अगले दो दिनों में तैज बारिश होने की संभावना है। बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, उन्नाव, बहराइच, सीतापुर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कासगंज, मैनपुरी, बरेली, लखीमपुर खीरी, बदायूं व आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक गरज चमक के साथ बादल बरसें।

ये भी पढ़ें- जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को सीएम योगी ने दी 50-50 लाख की मदद

लखनऊ में भी बीते कुछ दिनों से मौसम खुशगवार है। देर रात व दिन के समय बादलों के आवाजाही से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। रविवार को तापमान का अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किय गया है।