
weather forecast: यूपी में मानसून सक्रिय है। हल्की फुल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। कई इलाकों में उमस लोगों की जान ले रहा है तो कहीं बाढ़ से लोग पलायन कर रहे हैं। मौसम का मिजाज उत्तर प्रदेश में तेजी से बदल रहा है। आइए जानते हैं मौसम के 10 दिनों का फोरकास्ट…
गुरुवार यानी कि 20 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। आज पूरे प्रदेश में 71% भारी उमस होगी।
शुक्रवार यानी कि 21 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से काले घने बादल छाए रहेंगे। दिन के समय का मौसम 36 डिग्री तो रात में 29 डिग्री रहने की संभावना है।
क्रमशः शनिवार 22 जुलाई-रविवार 23 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दोनों दिन बारिश की संभावना कम है। हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
सोमवार यानी कि 24 जुलाई को छिटपुट बारिश के साथ आंधी पानी का मौसम माहौल को सुहावना करेगा। दिन का टेंपरेचर 33 डिग्री तो रात का टेंपरेचर 27 डिग्री रहेगा।
क्रमशः मंगलवार 25 जुलाई-26 जुलाई को गरज के साथ आंधी पानी होने की संभावना है। दिन का टेंपरेचर 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो रात में 27 डिग्री तक। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है।
गुरुवार यानी कि 27 जुलाई को इक्का-दुक्का गरज के साथ आंधी पानी होने की संभावना है। दिन का टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस तो रात में 28 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
शुक्रवार यानी कि 28 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे के बाद गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। दिन का टेंपरेचर 34 डिग्री सेल्सियस तो रात में 28 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्रमशाह 29 जुलाई-30 जुलाई को प्रदेश में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी से मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन के समय का टेंपरेचर 33 डिग्री सेल्सियस तो रात में 28 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 9 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा होने वाली है।
Published on:
20 Jul 2023 06:15 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
