
यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरु कर दिया है। हर दिन अलग-अलग जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। इसके साथ ही, राज्य के कई इलाकों में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहा। इसी बीच IMD के लखनऊ केंद्र ने नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
बरेली में तापमान 5 डिग्री से भी कम
बरेली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार यानी 14 दिसंबर को यहां पर न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 8.4 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री, चुर्क में 9.0 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 4 को रौंदा, 3 की मौत
इन इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के ज्यादातर इलाकों में 15 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर तापमान में हल्की गिरावट के साथ ही मध्यम कोहरा छा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने 20 दिसंबर के बाद से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
Published on:
15 Dec 2023 11:30 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
