17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 Weather Update: पूर्वी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

UP Weather: मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 शहरों में बारिश और 35 शहरों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आगरा का पारा पिछले दो दिनों से 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जबकि कानपुर में 14 साल का तापमान रिकॉर्ड टूट गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

May 21, 2024

UP weather

UP weather

पांचवे चरण का चुनाव खत्म होते ही लखनऊ का मौसम अचानक बदल गया। आंचलिक मौसम केंद्र, लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार, कल मंगलवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ धाम में दर्शनों के लिए लगी तीन किलोमीटर लंबी लाइन

पश्चिमी जिलों में प्रचंड गर्मी जारी रहेगी, जबकि लखनऊ में मंगलवार को कड़ी धूप रहने की संभावना है। लखनऊ का दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Video: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया: लखनऊ में 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 56.64%

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूर्वी हवाओं के चलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसका असर अगले 5-6 दिनों तक बना रहेगा। बुधवार से लखनऊ सहित कई जिलों में दिन का तापमान गिरने की संभावना है, जिससे प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस बदलते मौसम से संबंधित चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों से अनुरोध है कि वे सावधानी बरतें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के चलते तमाम बूथों पर सन्नाटा पसरा

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने प्री-मानसून का अलर्ट जारी किया है और प्रदेश का औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सूबे के विभिन्न हिस्सों को रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट के तहत बांटा है। यह अलर्ट सूबे के नागरिकों को मौसम की तीव्रता से आगाह करने के लिए जारी किया गया है। गर्मी और बारिश के प्रभाव से निपटने के लिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।