उत्तराखंड में ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। इसके चलते मैदानी इलाकों की रातें पहाड़ों जैसी होने लगी हैं। एक हफ्ते के भीतर तराई क्षेत्र का न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया है। साथ ही रात में कोहरा दस्तक देने लगा है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्र में जहां दोपहर का अधिकतम पारा एक सप्ताह पहले 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 20 के करीब था। अब यह गिर गया है। गुरुवार को मौसम विभाग के पंतनगर केंद्र के अनुसार तराई क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।