मोदी सरकार ने नए साल 2019 के प्रारम्भ होते ही वरुण मित्र योजना के माध्यम से लोगों को वरुण मित्र बनाने की घोषणा कर दी है।
लखनऊ. केन्द्र की मोदी सरकार यूपी में भी कई तरह की मित्र योजनाओं के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी व बिजनेस के निरंतर मौके दे रही है। मोदी सरकार ने नए साल 2019 के प्रारम्भ होते ही वरुण मित्र योजना के माध्यम से लोगों को वरुण मित्र बनाने की घोषणा कर दी है।
अगर आर प्रधानमंत्री वरुण मित्र योजना में शामिल होना चाहते हैं। तो इसके लिए आपकों सरकार तीन सप्ताह की ट्रेनिंग भी देने का काम कर रही है जिसके लिए आपको कोई फीस देने की जरूरत नहीं हैं। यह ट्रेनिंग आपको फ्री में दी जा रही है। आप प्रधानमंत्री वरुण मित्र योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो पहले यह भी जान लीजिए कि इस ट्रेनिंग के क्या फायदे होंगे और कैसे आप इस ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जानिए क्या है प्रधानमंत्री वरुण मित्र योजना
प्रधानमंत्री वरुण मित्र योजना शुरू होने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या है प्रधानमंत्री वरुण मित्र योजना और इस योजना में क्या होता है? आपको बतादें कि वरुण मित्र योजना का कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ एमएनआरई और एनआईएसई द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसे सोलर वाटर पम्पिंग "वरुण मित्र" कार्यक्रम कहा जाता है।
जानिए क्या है वरुण मित्र योजना का मकसद
वरुण मित्र योजना का मकसद रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर रिसोर्स असेसमेंट एव सोलर फोटोवोल्टिक, साइट फिजिब्लिटी, वाटर टेबल, सोलर वाटर पम्पिंग कंपोनेंट के अलग अलग प्रकार, डीटी कंवर्टर, इंवर्टर, बैटरी, मोटर्स, पम्प मोटर, इंस्टॉलेशन ऑफ ग्रिड एंड स्टैंड अलोन सोलर पीवी वाटर पम्पिंग सिसस्टम के बारे में लोगों को ट्रेंड करना है। इसके अलावा सोलर पीवी वाटर पम्पिंग सिस्टम के लिए सेफ्टी प्रेक्टिस, ऑपरेशन एंड मेंटनेंस, टेस्टिंग एवं कमीशनिंग की भी जानकारी दी जाएगी।
वरुण मित्र योजना के तहत ऐसे दी जाएगी ट्रेनिंग
वरुण मित्र योजना की ट्रेनिंग के मोड अलग-अलग प्रकार के होंगे, जैसे कि - क्लास रूम लैक्चर, प्रेक्टिकल हैंडस-ऑन, फील्ड विजिट, इंडस्ट्रियल विजिट, लैब एक्सपेरिटमेंट, प्रोजेक्ट प्रोफाइल-बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप। ट्रेनिंग आपको फ्री में दी जाएगी, लेकिन अगर आप वहां रहना चाहते हैं तो आपको 600 रुपए प्रतिदिन देने होंगे। यह ट्रेनिंग 1 जनवरी से 19 जनवरी 2019 के बीच होगी। इसमें आपको 120 घंटे क्लास दी जाएगी। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको 28 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
वरुण मित्र योजना में शामिल होने के लिए ऐसे करें अप्लाई
वरुण मित्र योजना की ट्रेनिंग के लिए आपको तक varunmitra.nise@gmail.com या startups.nise@gmail.com पर मेल करना होगा।