UP Nikay Chunav Result: उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के साथ ही 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतों के नतीजे 13 मई शनिवार को सामने आ जाएंगे।
यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आने में महज कुछ ही घंटे बाकी हैं। शहरों की सरकार का फैसला शनिवार को सामने आ जाएगा। इस समय कुल 760 नगर निकायों के लिए चुनाव हुए हैं, जिनके नतीजे 13 मई को आएंगे। इनमें से 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं। बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय कैंडिडेट्स की साख दांव पर लगी हुई है। चुनाव के नतीजे आप कहां-कहां देख सकते हैं, आइए जानते हैं।
चुनाव के नतीजे पत्रिका यूपी के वेबसाइट पर भी
यूपी निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पत्रिका यूपी पर सबसे तेज और सटीक नतीजे दिखाने की पूरी तैयारी की गई है। सुबह 6 बजे से ही यूपी पत्रिका पर चुनाव से जुड़ी छोटी-बड़ी कवरेज शुरू हो जाएगी। हम हर पल की जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। इसके लिए आपको यूपी पत्रिका के पेज पर जाना होगा, वहां UP Nikay Chunav Result Live रिजल्ट पर जाकर क्लिक करना होगा। यहां आपको चुनाव के नतीजों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट मिलेगी।
sec.up.nic.in पर जाकर देख पाएंगे नतीजे
यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आप राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाना होगा।
अब इसके बाद आपको इलेक्शन पर क्लिक कर इलेक्शन रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद अब आपको नगरीय निकाय या फिर पंचायत पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अब आपको निर्वाचन का नाम, नगरीय निकाय प्रकार, पद और जिला सेलेक्ट करना होगा।
लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है निकाय चुनाव
बात दें कि यूपी निकाय चुनाव को लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों की जीत का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिलेगा। इस वजह से सभी दलों ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाई हुई थी। इस बार यूपी में बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला है। यूपी निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं तो वहीं वोटर भी ये जानने को बेहद उत्सुक है कि इस बार नतीजे क्या रहने वाले हैं।