
सोमवार को करहल सीट से तेजप्रताप यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति समेत अन्य जानकारियां साझा कीं। तेज प्रताप यादव असल जिंदगी में आभूषणों के शौकीन हैं। उनके पास ढाई किलो सोने के आभूषण हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी पत्नी को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी भी उन्हें कड़ी टक्कर देती हैं।
तेजप्रताप यादव 10.25 करोड़ की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी 2.33 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अगर आभूषण की बात करें तो तेज प्रताप यादव के पास 2.410 किलो सोने के आभूषण हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 240 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इसके अलावा तेजप्रताप के पास दो कार भी है। पहली कार की कीमत 15 लाख तो वहीं दूसरे कार की कीमत 35 लाख रुपए है।
बता दें कि तेज प्रताप यादव का अखिलेश यादव से खास रिश्ता है। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई रणवीर सिंह के बेटे हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके पिता का निधन महज 36 साल की उम्र में हो गया था। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव तेजप्रताप के ससुर हैं। उन्होंने साल 2015 में लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव से शादी की थी। ये शादी भव्य तरीके से हुई थी, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर तमाम नेता भी शामिल हुए थे। इस शादी में नरेंद्र मोदी भी दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
पहली बार 2014 में तेजप्रताप यादव के मैनपुरी सीट से लोकसभा उप चुनाव लड़ा था। ठीक 10 साल बाद वे करहल सीट से विधानसभा उप चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार वे 4.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे। वहीं 2024 में दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने अपनी कुल चल अचल संपत्ति 10.27 करोड़ दशाई है।
Updated on:
22 Oct 2024 02:54 pm
Published on:
22 Oct 2024 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
