2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने ही कराई थी इंस्पेक्टर सतीश सिंह की हत्या, भाई ने दिया साथ, कारण जानकर पुलिस के होश उड़े

Inspector Satish Singh Murder Case: लखनऊ में पीएसी पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया। हत्याकांड में शामिल पत्नी भावना और उसके भाई देवेंद्र को जेल भेज दिया गया है। आइए जानते हैं कि पूरे हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Suvesh shukla

Nov 19, 2023

Wife and brother in law involved in murder of Inspector Satish Singh

Inspector Satish Singh Murder Case: लखनऊ में पीएसी पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे से सभी के होश उड़ गए। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल भी नहर से बरामद कर ली गई है। तफ्तीश में सामने आया है कि तमंचे से ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागी गई थी। पूरे हत्याकांड की प्लानिंग पत्नी के भाई ने दो से ढाई महीने पहले से ही शुरू कर दी थी।


हत्या से पहले निकाले थे लाखों रुपए
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या से दो दिन पहले ही इंस्पेक्टर की पत्नी भावना ने बैंक से तीन लाख रुपए निकाले थे।


साइकिल से पहुंचा हत्या करने
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इंस्पेक्टर की पत्नी भावना का भाई हत्या करने के लिए एक नई साइकिल खरीदी थी। वह साइकिल से हत्या करने पहुंचा था। पहले वह पारा नगर पुल के नीचे गया जहां उसने कपड़े बदले। पुलिस को गुमराह करते हुए वह गलियों में घूमता हुआ चारबाग पहुंचा। चारबाग में स्टैंड पर साइकिल लगाई। फिर वहां से चौक पहुंचा। चौक में एक व्यक्ति ने उसे स्कूटी दी। स्कूटी से हत्यारा बालू अड्डे पर पहुंचा। यहां से ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी की फुटेज में ई-रिक्शा चालक मिला। रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने संदिग्ध भावना के भाई की पहचान की।

बता दें की दिवाली की रात रविवार की रात को करीब सवा दो बजे कृष्णानगर के मानसनगर में घर के बाहर ही इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना को जब अंजाम दिया गया तो उनकी पत्नी कार में ही थी। वह करीब एक मिनट बाद घर से निकली थी।

हत्या के लिए 70 हजार की पिस्टल खरीदी थी
पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि 70 हजार रुपए में हत्या करने लिए पिस्टल खरीदी थी। पिस्टल के साथ वह तमंचा भी साथ ले गया था। आरोपी ने हत्या करने के बाद पिस्टल को तालाब मेंं फेंक दिया।


अवैध संबंधों के शक में की हत्या
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया की उनके जीजा यानी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की उसकी बहन से अनबन रहती थी। मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया कि वह उनकी मानसिक व शारीरिक शोषण करते थे। उनकी पत्नी ने उनपर आरोप लगाया कि उनके अन्य महिलाओं से अवैध संबंध भी थे। इसी को लेकर घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था।

इन्हीं विवादों के चलते पत्नी और उसके भाई ने यह सोच लिया था कि इसको रास्ते से हटाना है। आरोपी देवेंद्र और उसकी बहन भावना जो मृतक की पत्नी है दो महिने से ही हत्या की प्लानिंग में लग गई थी।


हत्या से पहले गाड़ी में GPS लगाया
हत्या करने से पहले आरोपी देवेंद्र और उसकी बहन भावना ने इंस्पेक्टर की गाड़ी में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा दिया था। आरोपी बीटेक की पढ़ाई कर चुका है और बहुत ही शातिर है। उसने बहुत सोच समझकर हत्या को अंजाम दिया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Story Loader