23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने कहा मोटा, तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

'बॉडी शेमिंग' से कोई किस कदर आहत हो सकता है, उसका उदाहरण मंगलवार को लखनऊ में देखने को मिला, जहां एक महिला ने खुद को मोटे कहे जाने पर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 Jun 2020, 6:17 PM IST

Wife suidice

Wife suidice

लखनऊ. 'बॉडी शेमिंग' से कोई किस कदर आहत हो सकता है, उसका उदाहरण मंगलवार को लखनऊ में देखने को मिला, जहां एक महिला ने खुद को मोटे कहे जाने पर आत्महत्या कर ली। उसे मोटा किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही कहा था वह भी शराब के नशे में। मामला लखनऊ में आशियाना के सेक्टर-एन का है जहां के रहने वाले दवा कारोबारी अरविंद गौतम ने अपनी पत्नी नेहा को मोटा कह दिया। इससे आहत हो कर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। अरविंद का कहना है कि उसकी पत्नी नेहा को थायराइड की प्रॉबलम भी थी। हम दोनों अक्सर एक साथ बैठकर शराब पिया करते थे। रविवार रात को हम दोनों ने साथ में शराब पी।

ये भी पढ़ें- बालिका संरक्षण गृह की 5 कोरोना पॉजिटिव नाबालिग पाई गई प्रेगनेंट, प्रियंका ने उठाए सवाल, सीएम ने लिया संज्ञान

शराब पीने के दौरान ही अरविंद ने अपनी पत्नी को मजाक-मजाक में मोटी कह दिया। इससे वह काफी नाराज हो गई। होकर नेहा ने रात को पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाया और लटककर जान दे दी। अरविंद ने पत्नी को लटकते देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी को उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह बच न सकी। अरविंद को इसका अंदाजा नहीं था कि पत्नी उसकी इस बात का इतना बुरा मान जाएगी। दोनों के एक 5 वर्षीय बेटा आयुष्मान है।