12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM कार्यालय की VVIP लिफ्ट के गैप में फंसा बिज्जू, मचा हड़कंप

आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बिज्जू को निकालने में जुटे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Aug 27, 2016

Bujju Faound in CM Office

Bujju Faound in CM Office

लखनऊ. पता नहीं क्यों हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एनेक्सी स्थित कार्यालय के पीछे बिज्जू क्यों पड़ा है। पिछले दिनों सीएम कार्यालय में बिज्जू ने आतंक मचाया था वहीं शनिवार को वीवीआईपी लिफ्ट के गैप में बिज्जू फंसने से हड़कंप मच गया। यह माजरा देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बिज्जू को निकालने में जुटे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी में पंचम तल पर मुख्यमंत्री का कार्यालय है। शनि‍वार सुबह यहां पांचवे तल पर लॉफ्ट के गैप में बिज्जू फंस गया। एक साल के अंदर यह चौथा मौका है जब मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में बिज्जू ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी। आप को बता दें सीएम कार्यालय में बिज्जू निकलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछली 14 मई 2016 को भी बिज्जू ने सीएम कार्यालय में आतंक मचाया था। बिज्जू ने यहां बहुत नुकसान किया था। हालांकि वन विभाग की कड़ी मेहनत के बाद यह पकड़ लिया गया था। बिज्जू के सीएम कार्यालय में घुसने के लिए लम्बी सुरंग बनाई हुई है। उसके जरिए एनेक्सी के पंचम तल पर वह आतंक मचाता है। लेकिन बिज्जू को वन विभाग की टीम पकड़कर चिड़ियाघर पहुंचा देती है।

ये भी पढ़ें

image