
ठंड को देखते हुए गोरखपुर, हापुड़ और बदायूं में स्कूलों की छुट्टियां को बढ़ा दी गई है। सर्दी के चलते 14 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए थे। अब छुट्टियों को कुछ दिन और बढ़ा दिया गया है। बदायूं और गोरखपुर में डीएम ने 17 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। हापुड़ में डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आठवीं तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे।
बदायूं में 17 जनवरी तक स्कूल बंद
लखनऊ में स्कूलों को फिर से खोलने का ऐलान किया गया है। 16 जनवरी यानी सोमवार से क्लास पहली से आठवीं क्लास तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। 9वीं से 12वीं क्लास तक सुबह 9 बजे से 3 बजे तक स्कूल खोले जाएंगे। बदायूं में भी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की क्लास शुरू की जाएंगी। जिन स्कूलों में प्री-बोर्ड या प्रैक्टिल एग्जाम है। वे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।
मेरठ में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का बदला समय
मेरठ में 8वीं क्लास के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 9वीं से12वीं के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। आठवीं से 12वीं क्लास तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। वहीं, वाराणसी में स्कूल का 10:00 से 2:00 बजे का रहेगा डीएम एस. राजलिंगम के आदेश के बाद आज सोमवार से सभी स्कूल खुलेंगे।
आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
बीएसए ने जारी आदेश में सभी स्कूलों के अलावा बोर्ड स्कूलों पर भी यह आदेश लागू होगा। ऐसा न करने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
16 Jan 2023 11:19 am
Published on:
16 Jan 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
