5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की हुई मौत

मंगलवार को हजरतगंज स्थित भाजपा (BJP) कार्यालय के सामने आत्मदाह (Self Immolate) करने वाली महाराजगंज निवासी महिला की बुधवार शाम को मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 14, 2020

Lucknow news

Lucknow news

लखनऊ. मंगलवार को हजरतगंज स्थित भाजपा (BJP) कार्यालय के सामने आत्मदाह (Self Immolate) करने वाली महाराजगंज निवासी महिला की बुधवार शाम को मौत हो गई। सिविल अस्पताल (Civil hospital) के सीएमएस डॉ एसके नंदा (SK Nanda) ने पहले ही कह दिया था कि महिला के 90 प्रतिशत जलने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई। बुधवार शाम करीब सात बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव व पत्नी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

मृतक महिला महाराजगंज की रहने वाली है। उसकी शादी अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था, जिसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी रचा ली थी। और धर्म परिवर्तन कर नाम भी बदल लिया था। शादी के बाद आसिफ कमाने के लिए सऊदी चला गया था। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद महाराजगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी। नहीं मिल सकी तो उसने मंगलवार को बीजेपी ऑफिस के सामने खुद को आग लगा ली।

ये भी पढ़ें- शूटर वर्त‍िका स‍िंंह की श‍िकायत का कोर्ट ने लिया संज्ञान, इकबाल अंसारी के खिलाफ पुनः होगी जांच

पूर्व राज्यपाल का पुत्र हिरासत में-

मामले में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में लिया गया है। वह महाराजगंज का ही रहने वाला है, लेकिन लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रहता है। आरोप है कि घटना से पहले महिला आलोक व कुछ अन्य लोगों से के संपर्क में थी और उन्हीं लोगों के उकसाने पर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा ने बताया कि जो लोग महिला से पूर्व संपर्क में थे और घटना की उन्हें पहले से जानकारी थी, ऐसे सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।