2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

international yoga day 2021 :करो योग रहो निरोग कार्यक्रम में महिलाओं ने योग से निरोग रहने के गुर सीखे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 20, 2021

international yoga day 2021 :करो योग रहो निरोग कार्यक्रम में महिलाओं ने योग से निरोग रहने के गुर सीखे

international yoga day 2021 :करो योग रहो निरोग कार्यक्रम में महिलाओं ने योग से निरोग रहने के गुर सीखे

लखनऊ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व सन्ध्या पर आज उड़ान मदर्स के तत्वावधान में इन्दिरा नगर देवलोक धाम मन्दिर पार्क में आयोजित "करो योग रहो निरोग" कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं ने योग से निरोग रहने के गुर सीखे।

उड़ान मदर्स की संस्थापिका सरिता सिंह के संयोजन में "करो योग रहो निरोग" कार्यक्रम मे योग प्रशिक्षका डॉ शोभना श्रीवास्तव के निर्देशन में संगीता जायसवाल, रीता यादव, सविता कनौजिया, रोली जायसवाल, संगीता पटेल, पिंकी पाण्डेय, सरिता सिंह, मीनू यादव, आभा सिंह सहित अन्य महिलाओं ने योग के तहत प्राणायाम, स्वस्तिकासन, वज्रासन, हलासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, गोमुखासन, अष्टांगासन, कुम्भासन जैसे अन्य आसन करने के तरीके सीख कर योग को अपने दैनिक जीवन में शमिल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ शोभना ने बताया की सूक्ष्म आसन शरीर की संघियों को स्वस्थ एवं स्नायु मंडल को शक्ति, स्फूर्ति एवं आरोग्यता प्रदान करते हैं। भुजंग आसन पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। धनु आसन पाचन अंगों की कार्य कुशलता बढ़ाता है, पेट और जांघ की वसा को कम करता। धन्यवाद ज्ञापन सरिता सिंह ने दिया।