8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरीः लखनऊ में जल्द शुरू होगी महिला बाजार, जानें क्या होगी खासियत

लखनऊ में महिला उद्यमियों और व्यपारियों को बढ़ावा देने के लिए 19 अक्टूबर को अखिल महिला बाजार का शिलान्यास किया जाएगा। इस पर बात करते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मैं चाहती हूं कि महिलाएं सही मायनों में सशक्त हों। महिलाएं तभी सशक्त हो सकेंगी जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और खुद कमाना चाहेंगी।  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Sep 21, 2022

women_market_will_start_soon_in_lucknow.jpg

Women market will start soon in Lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर में महिला उद्यमियों और व्यपारियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही अखिल महिला बाजार खुलने वाली है। इसका शिलान्यास 19 अक्टूबर को चारबाग इलाके में किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि अखिल महिला बाजार को पहली बार इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तावित किया गया था। इसी कड़ी में महापौर संयुक्ता भाटिया ने परियोजना के नगर अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और वास्तुकार के साथ मिलकर स्थल का निरीक्षण भी किया था। साथ ही उन्होंने नगर अभियंता सुधीर कन्नोजिया को पहले चरण में जमीन खाली कराकर मिट्टी की जांच कराने का निर्देश दिया था।

महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

बाजार स्थल का निरीक्षण करने के बाद संयुक्ता भाटिया ने कहा था कि मैं चाहती हूं कि महिलाएं सही मायनों में सशक्त हों। महिलाएं तभी सशक्त हो सकेंगी जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और खुद कमाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि अखिल महिला बाजार महिला सशक्तिकरण के सपने को पूरा करने के लिए है। अब तक बाजार में दुकानों का संचालन विशेष रूप से एक पुरुष डोमेन था और महिलाएं बिक्री लड़कियों की भूमिका तक ही सीमित थीं लेकिन ये बाजार सिर्फ महिला व्यपारियो, व्यवसायी महिलाओं और उद्यमियों के लिए है। यहां उनके पास महिला कर्मचारी होंगे।

तीन मंजिला होगी पार्किंग महिला बाजार

उन्होंने आगे बताया कि बाजार में 2848 वर्ग मीटर में एक बड़ा भूमिगत पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में एक बार में करीब 40 पहिया वाहन पार्क किए जाने की क्षमता होगी। साथ ही यह महिला बाजार 3 मंजिला होगा। इसमें 12ण्50 वर्ग मीटर की 125 दुकानें होंगी। मेयर ने कहा कि ये दुकानें सिर्फ महिलाओं को ही अलॉट की जाएंगी।