लखनऊ. पिछले दिनों कुछ बाबाओं की काली करतूतों ने पूरे समाज को गंदा कर दिया है। यह योगी भक्ति में मन कम बल्कि महिलाओं के साथ संबंध बनाने की योग साधना अधिक करते पाए गए हैं। यह संत योगी कम और महिलाओं के भोगी ज्यादा निकले। इन योगियों के पिछले कुछ किस्से सामने आए थे। लखनऊ से सटे बाराबंकी के बाबा परमानंद ने भी भगवा चोले में छिपे बैठे संतों की पोल खोल कर रख दी थी। हलाकि अब वह भी जेल में हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं की कमर में लाल कपड़ा बांधकर सेक्स करता था यह ढोंगी बाबा यह बाबा लंबी दाढ़ी, बड़े-बड़े बाल, पीले वस्त्र, गले में कई माला और दिखावे में भगवान का जाप, तप और पाखण्ड करते हैं। लेकिन मन में महिलाओं के लिए गहरा प्रेम और उनके साथ गलत काम करने का इरादा रखते हैं। जी हां! यह बात सच है। हम ऐसे 10 ढोंगी बाबाओं के बारे में आप को बता रहे हैं जिन्होंने अपनी करतूतो की बजह से न सिर्फ संत समाज को ठेस पहुंचाई है बल्कि अपने भक्तों को भी आघात पहुंचाया है। यह बाबा सैकड़ों महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना चुके हैं। भांडा फूटने पर इन बाबाओं ने जेल भी काटी इनमें से कुछ अभी भी सलाखों के पीछे हैं। यह भी पढ़ें- जानिए कैसे फूटा हर्रई के बाबा का 25 साल के पापों का घड़ा? ढोंगी बाबा नंबर एक- यूपी के बाराबंकी जिले के हर्रई गांव का रहने वाला ढोंगी बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद अपने चेले चपाटों के साथ महिलाओं से साथ रंगरलियां मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस ढोंगी पर संतानहीन महिलाओं के अश्लील वीडियों बनाने का आरोप है। बाबा सीसीटीवी कैमरे के सामने महिलाओं को बंद कमरे में बुलाकर उनकी कमर में लाल कपड़ा बांधकर गलत काम करता था। बाबा के इस काले कारनामें का भांडा कम्यूटर खराब होने के बाद फूटा था इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें- अपनी इच्छाओं के लिए क्या अपने भी लिया है इन बाबाअों की शरण? ढोंगी बाबा नंबर दो- यूपी के चित्रकूट के रहने वाला इच्छाधारी बाबा संत भीमानंद महाराज प्रवचनों की आड़ में सेक्स रैकेट चलाता था। इस ढोंगी ने कुछ ही सालों में इस घिनौने धंधे से अकूत संपत्ति हासिल कर ली। यह ढोंगी 1998 में श्रीनिवासपुरी में सेक्स रैकेट, 1997 में लाजपतनगर सेक्स रैकेट, 2003 में नोएडा सेक्स रैकेट और 2010 में साकेत सेक्स रैकेट में पकड़ा जा चुका है। भीमांनद का असली नाम शिव मूरत द्विवेदी है वह चित्रकूट के पास एक गांव के रहने वाला है। यह भी पढ़ें- तो नेपाल में छिपा बैठा है दुराचारी हर्रई का शक्ति बाबा, पुलिस ढूंढने का कर रही ढोंग यह भी पढ़ें- महिलाओं के भोगी हैं यह TOP 10 योगी, कारनामे सुनकर हो जायेंगे हैरान ढोंगी बाबा नंबर तीन- लाखों लोगों के मसीहा माने जाने वाले संत आसाराम बापू पर कई थानों में रेप, छेड़खानी, हत्या और जान से मारने की धमकी जैसे आरोपों में केस दर्ज हैं। उन्होंने इंदौर स्थित आश्रम में संचालित एक स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा का उपचार करने के बहाने अपनी कुटिया में दुष्कर्म किया था। छात्रा के आरोप के बाद से आसाराम जोधपुर जेल में बंद हैं। ढोंगी बाबा नंबर चार- आसाराम तो बलात्कार के आरोप में जेल में बंद थे लेकिन इस कृत्य में उनका बेटा साईं भी पीछे नहीं था। करीब आठ साल पहले वर्ष 2008 में मोटेरा स्थित आसाराम गुरूकुल में दो छात्रों की मौत हो गई थी। आरोप था कि छात्राओं की मौत तंत्र-मंत्र से हुई थी। लेकिन 2009 में राजू चंदक नाम के युवक ने आरोप लगाया था कि आश्रम में लड़कियों का यौन शोषण होता है और काले जादू के जरिए उन्हें मारने का प्रयास किया गया था। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया ने किया हर्रई धाम के शक्ति बाबा का बंटाधार यह भी पढ़ें- अब इस बाबा ने महिला को धोखे से बुलाकर किया ऐसा गंदा काम ढोंगी बाबा नंबर पांच- दक्षिण भारत में बहुत ही श्रद्धा से देखा जाने वाला नित्यानंद स्वामी का साल 2010 में सेक्स की सीडी वायरल होने से आरोपों में घिर गया था। इस सीडी में एक यह पाखंडी किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते नजर आया। संबंध बनाने वाली महिला एक एक्ट्रेस बताई जा रही थी। हलाकि नित्यानंद के आश्रम ने एक अमेरिकी लैब की रिपोर्ट पेश कर दावा किया था कि सीडी नकली है और उसे सिर्फ स्वामी को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाकर मार्केट में फैलाया गया है। यह भी पढ़ें- अब खुद ही एकांतवास चाह रहा बाबा परमानंद, कैदियों के बेतुके सवालों से है परेशान ढोंगी बाबा नंबर छह- बलरामपुर के तुलसीपुर से बीजेपी का पूर्व विधायक योगी कौशलेंद्र नाथ 2 फरवरी को चिनहट स्थित अपने आवास पर नौकरानी के साथ रंगरलियां मानते पकड़ा गया था। पति को देखकर हड़बड़ाई महिला ने कहा कि वह योगी कौशलेंद्र नाथ के पास अपने भाई के लिए नौकरी मांगने आई थी। लेकिन महिला के पति ने दोनों को रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया था। पुलिस में नौकरानी के पति ने यह मामला दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें-जेल में बंद बाबा से ताकत की दवा मांग रहे कैदी ढोंगी बाबा नंबर सात- हरियाणा के रोहतक के पास करौंथा में बने आश्रम में रहने वाला पाखंडी संत रामपाल हिन्दू धर्म की गलत व्याख्या कर देवी-देवताओं को भद्दी गालियां देता था। इस कलयुगी के आश्रम पर जब छापा मारा गया तो वहां से सोना-चांदी, कंडोम और सेक्स सीडी बरामद हुआ था। इस ढोंगी के हिसार में बरवाला के पास आश्रम में भी महिलाओं के शोषण जैसे अपराध संचालित होते थे। अब रामपाल जेल में है। यह ढोंगी सिंचाई विभाग से भ्रष्टाचार के दोष में बर्खास्त होने के बाद संत बन बैठा था। यह भी पढ़ें- तो नेपाल में छिपा बैठा है दुराचारी हर्रई का शक्ति बाबा, पुलिस ढूंढने का कर रही ढोंग ढोंगी बाबा नंबर आठ- प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ कस्बे में जन्मे रामकृपाल त्रिपाठी उर्फ कृपालु महाराज पर 1991 में लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसके बाद मई 2007 विदेश में उन यह आरोप लगे थे। एक 22 वर्षीय युवती ने कृपालु महाराज पर त्रिनिदाद और टोबैगो में दुराचार का आरोप लगाया था। इसके बाद नागपुर पुलिस ने कृपालु महाराज की सहयोगी प्रिया शरण महाराज को गिरफ्तार किया था। इस बाबा के भी आश्रमों में महिलाओं के शारीरिक शोषण की गतिविधियां चलती थीं। यह भी पढ़ें- बाबा परमानंद ही कर रहा था महिलाओं के साथ गलत काम, अश्लील वीडियो की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि
यह भी पढ़ें-अब इस बाबा ने झाड़-फूंक के बहाने की युवती से रेप की कोशिश ढोंगी बाबा नंबर नौ- बाबाओं ने महिलाओं से तो शारीरिक संबंध बनाए यह किस्से पुराने हो गए लेकिन खुद को देवी मां का अवतार बताने वाली और मुम्बई की रहवासी राधे मां पर भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। राधे मां पर पुरूषों पर दबाव बनकर अवैध संबंधों बनाने, दहेज प्रताड़ना समेंत कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। फिलहाल आप की जानकारी के लिए बता दें अभी कई ऐसे पाखंडी पड़े हैं जो महिलाओं का यौन शोषण कर रहे हैं।