6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों में शिलाजीत का महिलाएं करें प्रयोग, जाने इसके फायदे

सर्दियों में पीरियड्स में होने वाले फ्लो को कंट्रोल करता है शिलाजीत और होने वाली कई परेशानियों को दूर करने में लाभदायक है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 11, 2023

ritesh.jpg

शीतलहर का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में घर की महिलाएं और वर्किंग वूमेन अपनी सेहत का ध्यान बिल्कुल ही नहीं रखती है। सबकी सेहत का ध्यान, सारी जिम्मेदारी बखूबी निभाती है लेकिन अपनी सेहत की परवाह नहीं। ऐसा नहीं करना है। सिर्फ एक उपाय, जो देगा आपको दुगनी ताकत और रखेगा स्वस्थ। डॉ आयुर्वेद फिजिशियन डॉ अनुपमा ने बताया कि शिलाजीत का करें सर्दियों में प्रयोग, देखे असर।

शिलाजीत कैसे करें प्रयोग और जानिए फायदे
आयुर्वेद फिजिशियन डॉ. अनुपमा ने कहा कि अक्सर महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या बनी रहती है। जिससे उनके दिनचर्या पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। शिलाजीत के प्रयोग से महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस में रहता है। अनियमित पीरियड्स दिक्कत से राहत मिलती है।

30 से ऊपर महिलाएं अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होती है। उनको ये नहीं पता होता कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए इसका सेवन करें।

महिलाएं अक्सर बार- बार थक जाती हैं। उनकी एनर्जी लेवल डाउन होता जाता है। ये अच्छे लक्षण नहीं होते है। इसलिए भी शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़े--- सर्दियों के मौसम में पीरियड्स के समय में खाएं बथुआ,जानिए इसके फायदे

शिलाजीत का प्रयोग पाउडर और टैबलेट, कैप्सूल के रूप में कर सकते हैं। रात में दूध के साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन सबसे पहले आप अपने डॉक्टर से बात जरूर करें । क्योंकि शिलाजीत की सही मात्रा में प्रयोग जानना बहुत ही जरूरी है।