25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा-लखनऊ समेत छह नगर निगमों में महिलाएं होंगी मेयर, यह सीटें आरक्षित

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत इस बार आगरा-लखनऊ समेत छह नगर निगमों की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी गई है। आइए जानते हैं कहां-कहां महिलाएं मेयर बनेंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Neel Kamal

Mar 30, 2023

election_.jpg

यूपी के आगरा और लखनऊ समेत 6 जिलों में महिलाएं मेयर बनेंगी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा की ओर से गुरुवार को नगर निकायों में महापौर समेत अन्य पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी गई हैं। जिसमें 17 नगर निगमों में से कुल नौ नगर निगम के महापौर पद आरक्षित रखे गए हैं। जिसमें महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित रखी गई हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला की एक, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और तीन सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई हैं। हालांकि शासन की अधिसूचना के मुताबिक, छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद यह तस्वीर और भी स्पष्ट हो सकेगी।

महिला महापौर आरक्षित सीट
नगर निगम (आगरा) में अनुसूचित जाति महिला, नगर निगम (शाहजहांपुर) में पिछड़ा वर्ग महिला, नगर निगम (फिरोजाबाद) में पिछड़ा वर्ग महिला, नगर निगम (लखनऊ) सामान्य महिला, नगर निगम (कानपुर) सामान्य महिला, नगर निगम (गाजियाबाद) सामान्य महिला के लिए सीट को आरक्षित रखा गया है।

अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित महापौर सीट

नगर निगम (झांसी) अनुसूचित जाति , नगर निगम (सहारनपुर) पिछड़ा वर्ग, नगर निगम (मेरठ) पिछड़ा वर्ग के लिए सीट को आरक्षित रखा गया है।

अनारक्षित महापौर सीट
नगर निगम (वाराणसी), नगर निगम (प्रयागराज), नगर निगम (अलीगढ़), नगर निगम (बरेली), नगर निगम (मुरादाबाद), नगर निगम (गोरखपुर), नगर निगम (अयोध्या), नगर निगम (मथुरा), नगर निगम (वृंदावन) की सीट को अनारक्षित रखा गया है।

निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए कुल 288 सीटें आरक्षित
आरक्षण सूची में महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।

760 निकायों में होगा चुनाव
प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, 760 निकायों में चुनाव होगा। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में छह सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।