27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Cabinet Decisions : हर अस्पताल में नियुक्त होंगे आयुष्मान मित्र, जानें- सरकार के बड़े फैसले

मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आयुष्मान भारत ट्रस्ट मॉडल बनाने समेत 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Sep 2018, 2:05 PM IST

Yogi adityanath cabinet decisions

UP Cabinet Decisions : हर अस्पताल में नियुक्त होंगे आयुष्मान मित्र, जानें- सरकार के बड़े फैसले

लखनऊ. मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आयुष्मान भारत ट्रस्ट मॉडल बनाने समेत 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत ट्रस्ट मॉडल बनाएगी। इंश्युरेंस के बजाय बजाया अब ट्रस्ट के जरिये ही लाभार्थियों को पैसे दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार सूबे के हर सरकारी अस्पताल में आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति करेगी, जिन्हें जिन्हें 5000 रुपये प्रतिमाह वेतन और 50 रुपये प्रति मरीज दिये जाएंगे।

नोएडा में बिजली घर, बस्ती में पावर प्लांट
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार नोएडा में जनवरी तक बिजलीघर बनाएगी, जिसकी लागत करीब 700 करोड़ रुपये होगी। बस्ती में भी 829 करोड़ का पावर प्लांट लगेगा, जिससे गोरखपुर, बस्ती और बहराइच जिलों को लाभ मिलेगा।

मेगा परियोजनाओं के लिये
मेगा परियोजनाओं को वित्तीय सुविधाओं के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट दिए गए हैं। इनमें श्री सीमेंट के लिये 125 करोड़ का पस्ताव और रिलायंस के लिये 42 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।

कैबिनेट के फैसले एक नजर में
- आयुष्मान भारत ट्रस्ट मॉडल बनेगा
- हर अस्पताल में नियुक्त होंगे आयुष्मान मित्र
- टावर के नीचे की जमीन में फसल का मुआवजा दिया जाएगा
- मेगा परियोजनाओं को वित्तीय सुविधाओं के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट
- धर्मार्थ कार्य सौंदर्यीकरण योजना के तहत 166 भवन अधिगृहीत
- मिर्जापुर में नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये जमीन की व्यवस्था
- इलाहाबाद न्यायालय का उच्चीकरण
- मेरठ मेडिकल 160 करोड़

अखिलेश पर निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लैपटॉप मामले में अखिलेश लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। हम लोगों को नये लैपटॉप बांट रहे हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साधते हुए कहा, अभी तक तो हमारे कामों को अपना बताकर उद्घाटन करते थे, रंग बदलते थे, अब हमारे द्वारा दिये गये लैपटॉप पर हमारी तस्वीरें बदल रहे हैं। बदलनी है तो आज भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जो दुर्गति हुई है, उस बदहाली की तस्वीर बदलें। इस बार जनता विकास-विरोधी प्रतिगामी भाजपा को ही बदल देगी।