26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019 : भाई वरुण के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 : सुलतानपुर संसदीय सीट पर भाई वरुण गांधी और बहन प्रियंका गांधी के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:11 PM IST

loksabha chunav 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : भाई वरुण के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी

राम सुमिरन मिश्र
सुलतानपुर. प्रियंका गांधी वाड्रा सुलतानपुर संसदीय सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सियासी अटकलें तेज हैं कि बीजेपी को मात देने के लिये प्रियंका इस सीट से अपना राजनीतिक आगाज कर सकती हैं। पार्टी हाईकमान और बड़े कांग्रेसी नेता मामले में चुप्पी साधे हैं, लेकिन स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता उन्हें सुलतानपुर से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो सुलतानपुर सीट पर भाई वरुण गांधी और बहन प्रियंका गांधी के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ें। कांग्रेस नेता जेपी तिवारी ने कहा कि हम सब पार्टी हाईकमान से प्रियंका गांधी को सुलतानपुर से चुनाव लड़ाने की मांग काफी पहले से करते आ रहे हैं। प्रियंका गांधी को सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की मांग 'चमार महासभा उत्तर प्रदेश' ने भी की है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ाने के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी से दिल्ली में मिलकर मांग कर चुके हैं। मेरी मांग पर पार्टी हाई कमान ने सार्थक विचार करने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर लोकसभा सीट पर कभी नहीं खुला सपा का खाता, महागठबंधन हुआ तो पलट जाएंगे सारे सियासी समीकरण

सबसे ज्यादा बार कांग्रेस ने जीता चुनाव, लेकिन मौजूदा हालत कमजोर
सुलतानपुर में सबसे ज्यादा बार भले ही कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, लेकिन मौजूदा दौर में राजनीतिक जानकार इस संसदीय सीट पर कांग्रेस की हालत कमजोर बता रहे हैं। 2009 का चुनाव छोड़ दें तो कांग्रेस से 1985 के बाद से इस संसदीय सीट पर जीत हासिल नहीं की है। 2009 के लोकसभा चुनाव में अमेठी के डॉ. सजंय सिंह ने बसपा सांसद रहे मोहम्मद ताहिर खान को हराकर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाली थी। मौजूदा दौर में बीजेपी सांसद वरुण गांधी सुलतानपुर से सांसद हैं। इसीलिये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गांधी इस सीट चुनाव लड़ें।

रायबरेली जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट की तस्वीर
जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव में उतरने की चर्चाएं शुरू होने लगती हैं। इस बार भी जब 2019 की तैयारियां शुरू हो गई हैं, एक बार फिर प्रियंका को सुलतानपुर से चुनाव लड़ाने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें रायबरेली से भी चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है। रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने साफ कहा है कि यहां से प्रियंका नहीं, बल्कि सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में प्रियंका गांधी के सुलतानपुर से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : कभी मायावती के खास सिपहसालार थे पूर्व मंत्री समेत ये चार नेता, अब बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

...तो भाई- बहन में होगा चुनावी मुकाबला
बीजेपी के वरुण गांधी सुलतानपुर से मौजूदा सांसद हैं। पक्का तो नहीं है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वह ही सुलतानपुर से बीजेपी प्रत्याशी होंगे। ऐसे में अगर प्रियंका गांधी भी सुलतानपुर से अपना राजनीतिक आगाज करेंगी तो यहां बड़ा ही दिलचस्प चुनाव होगा। सुलतानपुर के चुनावी रण में भाई-बहन आमने-सामने होंगे। सुलतानपुर से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं, भविष्य के गर्त में है, लेकिन प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की आहट सुनाई देने लगी है।

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग