3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के चलते योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मॉल और बार को कराया बंद, मंदिरों में पूजा-प्रसाद पर भी लगी रोक

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा है। जिसको रोकने के लिए योगी सरकार नेअब सख्ती और पाबंदी भी बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 2 Apr 2021, 11:59 AM IST

कोरोना के चलते योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मॉल और बार को कराया बंद, मंदिरों में पूजा-प्रसाद पर भी लगी रोक

कोरोना के चलते योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मॉल और बार को कराया बंद, मंदिरों में पूजा-प्रसाद पर भी लगी रोक

लखनऊ. कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से पैर पसार रहा है। जिसको रोकने के लिए योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ में अब सख्ती और पाबंदी भी बढ़ा दी है। लखनऊ के धार्म‍िक स्थलों से लेकर बाजार और रेस्टोरेंट में बिना मास्क के इंट्री को पूरी तरह रोक दिया गया है। सरकार के आदेश के बाद कोव‍िड प्रोटोकाल को न मानने वालों के खिलाफ लखनऊ के डीएम अभ‍िषेक प्रकाश ने कड़ी कार्रवाई भी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में लखनऊ के सबसे बड़े मालों में से एक फन माल समेत कई प्रत‍िष्‍ठानों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर गोमती नगर के फन मॉल और माय बार को सील किया गया है। दोनो को पहले सुधार के लिए नोटिस दिया गया था। इसके अलावा हनुमान सेतु गर्भग्रह में श्रृदालुओं के प्रवेश पर रोक के साथ ही होने वाली पूजा को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद करवा दिया गया है। शहर की मंडियों में फुटकर बिक्री पर भी रोक लग गई है।

नहीं होगी पूजा

दरअसल राजधानी में कोरोना मरीजों की लगातार काफी तेजी से बढ़ रही है। केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए धार्मिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा के अलग से उपाय किए जा रहे हैं। हनुमान सेतु मंदिर में गर्भगृह तक जाने पर रोक लगा दी गई और मास्क पहनकर प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं से कहा गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी चंद्रकांत द्विवेदी के मुताबिक मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा के चलते सभी पुजारियों को दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन अवकाश पर घर भेज दिया है। इसलिए वहां पर अब पूजा नहीं होगी। इसके अलावा लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भी घंटा बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही दस साल तक के बच्चों और साठ वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को मंदिर नहीं आने को कहा गया है। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी गुरुद्वारों की कमेटियों को कोरोना संक्रमण से निपटने के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

मांगा गया जवाब

लखनऊ प्रशासन के मुताबिक संबंधित जगहों पर जांच में कोविड प्रोटोकॉल का पालन फिर नहीं होना पाया गया। लोग बिना मास्क प्रवेश कर रहे थे और सनेटाइजेशन की व्यवस्था नहीं थी। अगले आदेश तक मॉल को बंद कर दिया है। अगले अड़तालीस घंटे में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई विभूति खंड में समिट बिल्डिंग में स्थित माय बार में की गयी। प्रशासन ने यहां भी कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अगले आदेश तक बार को सील कर दिया है।

यहां भी हुई कार्रवाई

मेहमान लड्डू, कपूरथला
ग्‍लोब काफी, अलीगंज कपूरथला
ग‍िलोरी पान, अलीगंज
फन र‍िपब्‍ल‍िक मॉल, गोमतीनगर
माई बार हेडक्‍वटर, गोमतीनगर
मेगा शाॅप, ठाकुरगंंज मेंं बालागंज चौराहा
पंचवटी स्‍वीट्स, भूतनाथ

यह भी पढ़ें: यूपी में बाहुबलियों का खेल, धनंजय सिंह कोर्ट से हुआ फरार तो मुख्तार अंसारी की पत्नी ने भी चल दी नई चाल