5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार छोटे उद्यमियों को देगी बड़ा तोहफा, एक्सीडेंट में मौत और विकलांगता होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये मिलेगा

योगी सरकार प्रदेश में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना को लागू कर रही है। इसके तहत एक्सीडेंट में मौत और विकलांगता होने पर सरकार परिजनों को 5 लाख रुपए देगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jun 28, 2023

Yogi government decision small entrepreneurs death and disability in an accident family will get five lakh rupees

योगी सरकार प्रदेश के छोटे उद्यमियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव काम प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने प्रदेश में सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत दुर्घटना में मृत्यु होने या विकलांगता होने पर उद्यमियों के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, आंशिक स्थायी अपंगता होने पर विकलांगता के अनुपात में सहायता प्रदान की जाएगी।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

1. एसटीएफ लखनऊ के लिए छह इलेक्ट्रिक कार वाहनों के क्रय के लिए 99 लाख रुपये आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया।

2. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नाम परिवर्तित कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय करने पर सहमति दे दी गई है।

3. बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्घार, मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

4. 'उप्र टाउनशिप नीति, 2023' और 'उप्र नगर योजना और विकास अधिनियम,1973 (संशोधन) अध्यादेश 2023' को भी मंजूरी दी गई।

5. जनपद आगरा एवं मथुरा में पर्यटन विकास के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के लिए हेलीपैड को पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित कराए जाने की मंजूरी।

6. कुशीनगर में महात्मा बुद्घ कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अधिग्रहित भूमि को हस्तांतरित करने की मंजूरी।