2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucknow News: पति का इलाज कराने के नाम पर भाजपा नेत्री का यौन शोषण, योगी सरकार के मंत्री पर लगे आरोप

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक मंत्री पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Aug 01, 2023

Yogi government Minister misdeed with female leader in Lucknow

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष से दुष्कर्म

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक मंत्री पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है। महिला ने योगी को भेजे पत्र में अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया है कि वह मंत्री के पास पति के इलाज के मदद मांगने गई थी। इसी दौरान उन्होंने महिला को एक कार्यक्रम में चलने का ऑफर दिया।

उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर एक घर में ले गए। जहां खाना खाने के बाद महिला को नशा चढ़ने लगा। इसी बीच मंत्री ने उसके साथ मनमानी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि इसका विरोध करने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में यह सब चलता है। महिला का आरोप है कि गलत काम करने के बाद मंत्री ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कहा कि तेरे परिवार को भी खत्म करवा देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महिला का शिकायती पत्र
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। यह शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है? यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गई है।

Story Loader