2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा: प्रदेश भर के मदरसों के लिए जारी हुआ योगी सरकार का चौंकाने वाला फरमान!

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी के मदरसों को पहली बार भेजा गया वीडियो और फोटोग्राफी कराने से जुड़ा पत्र।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dhirendra Singh

Aug 11, 2017

UP Madarsa Board Notice

UP Madarsa Board Notice

लखनऊ. देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। सभी राज्य 15 अगस्त को विशेष आयोजन व सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की तरफ से मदरसों के लिए एक विशेष पत्र जारी किया गया है। इसमें प्रदेश के सभी मदरसों को स्वतंत्रता दिवस पर उनके यहां कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ ही उनकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं। यहीं इस पत्र में सभी मदरसों को एक रुप रेखा के तहत सभी कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कहा गया है। साथ ही उनकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने के लिए कहा गया है। इस पत्र के सामने आने के बाद मदरसा संगठन इसे उनकी देशभक्ति पर शक करने को तौर पर ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद शिक्षा बोर्ड ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों एक पत्र भेजकर मदरसों में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े दिशा निर्देश दिए हैं। पत्र के जरिये कहा गया है कि प्रदेश में स्थित में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान किया जाए। इसके बाद 8 बजकर 10 मिनट पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाए। मदरसों में इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों का प्रस्तुतीकरण हो। साथ ही राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्म व खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो। वहीं इन कार्यक्रमों वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी अधिकारियों को सौंपी जाए। फिलहाल प्रदेश में इस तरफ मदरसों को पहली बार पत्र भेजकर कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
योगी सरकार में मदरसों को भेजे गए इस पत्र का विरोध भी शुरु हो गया है। मदरसा संगठनों का कहना है कि उन्हें व उनकी देशभक्ति को शक की नज़रों से देखा जा रहा है। उनका कहना है कि पहले भी स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस तरह का फरमान जारी करना उचित नहीं।

Story Loader