12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में दलित युवक की मौत पर योगी सरकार का एक्‍शन, SDM-CO सहित 4 अफसर नपे

रामपुर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर दलित समुदाय और दूसरे पक्ष के बीच विवाद छिड़ गया। हिंसा में फायरिंग हुई, जिसमें सोमेश नाम के एक दलित लड़के की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Mar 01, 2024

cm_yogi_adityanath.jpg

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रामपुर हिंसा में दलित युवक की माैत पर सख्त कारवाई की। मिलक क्षेत्र में बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो वाली होर्डिंग लगाने पर 2 पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मामले में एक दलित युवक की गोली लगने से मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। योगी सरकार ने एसडीएम (SDM) और सीओ (CO) सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एसडीएम और तहसीलदार के साथ तैनात एक-एक होमगार्ड को मिलाकर 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यूपी की ताजा खबरें: UP News in Hindi


मिलक थाना क्षेत्र के सिलईबाड़ा गांव में दलित समाज के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर बाबा साहेब आंबेडकर की होर्डिंग लगाई। इस जमीन पर प्रतिमा लगाने की थी तैयारी थी। गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। प्रशासन से भी इसकी शिकायत की।

यह भी पढ़ें: ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान बनेंगे मंत्री! रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह


27 फरवरी की शाम को स्‍थानीय तहसीलकर्मी के साथ ही पुलिस की टीम और घटनास्‍थल पर पहुंचे। अवैध कब्जा हटाने लगे। दलित समुदाय और दूसरे पक्ष के बीच इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। विवाद देख्ते ही देखते हिंस हो यगा, जिसमें गोली तक चला दी गई। गोली लगने से एक दलित युवक सोमेश की मौत हो गई। 2 लोग घायल हो गए।


वारदात में मारे गए किशोरे के घर वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए मिलक तहसील के एसडीए अमन देवल को रामपुर एसडीएम जोगिंदर ‌सिंह ने हटाया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी गई अधिकारियों को हटा दिया है।


वारदात में मारे गये किशोर के परिजन ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार मामले में कार्रवाई करते हुए मिलक तहसील के उप जिलाधिकारी अमन देवल को रामपुर के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने हटाया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी कई अधिकारियों को हटा दिया है।


संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनन्द
मिलक के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा
चौकी प्रभारी दारोगा सुरेन्द्र