
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में बतौर एसपी संबद्ध किया गया है। अनिल कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी बनाए गए हैं। वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को पीएसी अनुभाग में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
वहीं, बुलंदशहर के पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है। उनकी जगह रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को बुलंदशहर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी को बतौर पुलिस अधीक्षक रायबरेली भेजा गया है।
अजीत कुमार सिन्हा अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक
कानपुर आउटर के अजीत कुमार सिन्हा को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्मिक तेज स्वरूप सिंह को कानपुर आउटर में एसपी के पद पर तैनात किया गया है। देवरिया के पुलिस उप महानिरीक्षक/एसपी श्रीपति मिश्रा को पीएसी मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को कानपुर नगर कमिश्नरेट से देवरिया में एसी के पद पर तैनात किया गया है। शुभम पटेल को हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कमलेश दीक्षित मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक बने हैं।
Published on:
29 May 2022 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
