
UP Budget 2018
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज बजट पेश करने जा रही है। यह योगी सरकार का अपना दूसरा बजट होगा। यूपी कैबिनेट से इस बजट पर मंजूरी मिल चुकी है। थोड़ी ही देर में बजट जारी किया जाएगा। वहीं बजट से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए योगी सरकार अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी। उम्मीद है कि योगी सरकार शुक्रवार को विधानसभा में करीब 4.50 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करने वाली है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार के बजट की तरह ही किसान और गरीबों पर ज्यादा फोकस होने की चर्चा है।
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे बजट, नज़र होगी 2019 लोकसभा चुनाव पर
यूपी विधानसभा में कुछ ही देर में प्रदेश की योगी सरकार बजट सामने आ जाएगा। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए करीब 4.50 लाख करोड़ का बजट पेश करेंगे। इससे पहले राजेश अग्रवाल ने ही योगी सरकार का 3.84 लाख करोड़ रुपये का पहला बजट पेश किया था। जानकारों का मानना है कि केंद्र सरकार के बजट की तरह ही यूपी बजट में किसानों और गरीबों पर विशेष ध्यान देते हुए 2019 लोकसभा चुनाव की जीत के लिए नींव रखने की कोशिश की जाएगी।
यूपी बजट 2018 में इस पर होगा फोकस
- कृषि और किसान के लिए खास व्यवस्था, बीमा, सिंचाई की तमाम योजनाओं के जरिये लुभाने का प्रयास।
- औद्योगिक निवेश, रोजगार , विकास योजना पर ज्यादा खर्च
- भूमिहीन किसानों के लिए दुधारु पशु देने से जुड़ी योजना
- शिक्षा, उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहन, गरीब छात्र-छात्राओं के लिए व्यवस्था
- मेट्रो का यूपी में विस्तार
- पीएम मोदी को सबके को पूरा करने के लिए सबको आवास देने के लिए बड़ा ऐलान संभव
- यूपी में अपराध को कम करने के लिए यूपी बल को मजबूत करने लिए विशेष फंड, आधुनिक तकनीकी और हथियार के लिए फंड
Updated on:
16 Feb 2018, 3:47 PM IST
Published on:
16 Feb 2018, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.