2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार का आदेश- यूपी के हर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी

उत्तर प्रदेश के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नवंबर माह के अंत तक हर हाल में संपन्न कराई जाएंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Janardan Pandey

Oct 18, 2023

Yogi shows action mode regarding youth gave 15 days deadline

Yogi Adityanath, UP CM

उत्तर प्रदेश के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नवंबर माह के अंत तक हर हाल में संपन्न कराई जाएंगी।

कुछ जिलों में प्रतियोगिताओं में हो रहे विलम्ब को देखते हुए निदेशक (बेसिक एवं माध्यमिक) महेंद्र देव ने तय समय में प्रतियोगिताओं के अयोजन के निर्देश दिए हैं। ताकि 15 दिसंबर तक प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया जा सके।

उल्लेखनीय है कि बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता लाने के लिए योगी सरकार ने सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में जिला, मंडलीय और प्रदेश स्तर पर अनिवार्य रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन प्रतियोगिताओं की समय सीमा भी निर्धारित की गई है।

पहले जनपद, फिर मंडलीय और अंत में प्रदेश स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होगा। शैक्षिक सत्र 2023-24 में विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक बालक/बालिकाओं के खेलकूद कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के सम्बन्ध में पहले ही सभी जिलों को निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांकि कुछ जिलों में प्रतियोगिताओं में देरी पर निदेशक महेंद्र देव ने नाराजगी जताई है।


उन्होंने पत्र लिखकर सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक मंडल स्तर तक की सभी प्रतियोगिताएं संपन्न करा ली जाएं, ताकि 15 दिसंबर तक प्रदेश स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया जा सके।

Story Loader