scriptYogi ministers will contest the Lok Sabha elections | UP Politics: लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे योगी के मंत्री, वरुण गांधी के साथ कई सांसदों का कटेगा टिकट, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत | Patrika News

UP Politics: लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे योगी के मंत्री, वरुण गांधी के साथ कई सांसदों का कटेगा टिकट, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

locationलखनऊPublished: May 25, 2023 03:39:10 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

UP Politics: भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने कई सांसदों का टिकट काटने जा रही है। इस बात को खुद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया।

 yogi-ministers-will-contest-the-lok-sabha-elections
दांए वरुण गांधी बांए भूपेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा 2024 के चुनावों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी किस कदर गंभीर है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी अभी से प्रदेश के सभी सीटों पर प्रत्याशियों के सेलेक्शन में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि योगी सरकार के कई मंत्री चुनाव लड़ेंगे और कई सांसद जो 75 साल की उम्र पार कर चुके है या फिर पार्टी में सक्रिय नहीं है उन्हें इस बार टिकट नहीं मिलेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.