3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार 2.0 का आज दूसरा मेगा आम बजट होगा पेश, लोकसभा चुनाव को देखते हुए हो सकती है सौगातों की बारिश

यूपी विधानसभा में साल 2023 का आज आम बजट पेश होगा। फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश खन्ना 7वीं बार सयुंक्त सत्र में सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। इस बार योगी सरकार करीब 7 लाख करोड़ रुपए का मेगा बजट पेश कर सकती है।    

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vikash Singh

Feb 22, 2023

budget_one_1.jpg

दूसरी होली नजदीक है फ्री का सिलेंडर मिलेगा नहीं इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।


लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगा यूपी का बजट


यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज योगी सरकार 2.0 का दूसरा आम बजट विधानसभा में पेश करेंगे। बजट का आंकड़ा पिछले साल के 6.48 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। इसमें 33,769 करोड़ रुपये का पूरक बजट भी शामिल है।

युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ बुनियादी विकास के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे एक्सटेंशन, एजुकेशन, एयरपोर्ट, वीमेन एजुकेशन और रोजगार पर फोकस की उम्मीद है। बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में दो बहनों के पढ़ने पर एक की फीस भरने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में घोषणा तय माना जा रहा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि एक मंडल एक विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट पर इस बजट में चर्चा हो सकती है और उसके लिए कुछ बजट आवंटित किया गया हो।


इन प्रोजेट्स के लिए मिर्जापुर मुरादाबाद और देवीपाटन मंडल के जिलों के लिए कुछ विशेष घोषणा या फिर उनके लिए कुछ विशेष पैकेज की संभावना है। अगले वित्त वर्ष में पीएम श्री योजना यूपी में जोर-शोर से लागू होगी।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस को बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने की उम्मीद है। टाटा के सहयोग से चलने वाली ITI उचित योजना के भी बजट में स्थान पाने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार करीब 900 करोड़ रुपए का प्रावधान कर सकती है।

किसान सब्सिडी, पुलिस रिफार्म और इंटर स्टेट बॉर्डर के लिए भी बजट


इसके अलावा पुलिस रिफॉर्म इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने व सुविधाएं बढ़ाने के लिए कुछ बजट का प्रावधान भी सरकार कर सकती है।


किसानों के लिए सब्सिडी अनुदान बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं को वृद्धि के लिए भी कुछ बजट खर्च किया जा सकता है।

एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने के बाद उसको जोड़ने वाली लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण को मिलेगी रफ्तार


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी और चित्रकूट को जोड़ने के लिए बजट प्रावधान किया जा सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़े लिंक एक्सप्रेस-वे को बनाने की रफ्तार भी इसी बजट से बढ़ेगी।

बजट में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट निर्माण रफ्तार तेज करने के लिए भी जरुरी पैसे की की व्यवस्था होगी। पेंशन, राशन और दिव्यांग एम्पावरमेंट से संबंधित योजनाओं के लिए भी घोषणा हो सकती है।

फाइलों में दबी पड़ी हैं पिछले बजट की कई योजनाएं


योगी सरकार 2.0 का आज दूसरा आम बजट पेश करने जा रही है, लेकिन पिछले बजट की कई योजनाएं अभी भी फाइलों में दबी पड़ी हैं। कई योजनाओं को लागु करते समय पता चला कि वह जिस विभाग से लाई गई थी वह उस विभाग का था ही नहीं।


जैसे कि संपूर्ण परिवार सर्वेक्षण योजना शुरू ही नहीं हो पाई। टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए 1500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था। लेकिन, अभी वह टेंडर के प्रक्रिया में चल रही है।

होली पर फ्री का सिलंडर मिलेगा या नहीं? PWD विभाग में नए कामों का सिर्फ 30% हुआ जारी

दूसरी होली आ गई फ्री का सिलेंडर मिलेगा नहीं इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।


सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक पीडब्ल्यूडी विभाग में नए कामों का मात्र 30% बजट जारी हुआ है।

Story Loader