24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे बड़े प्लेन की जबरदस्त खूबियां, बेडरूम, पार्टी और खेल के लिए सारी फैसिलिटी, जानकर हो जाएंगे हैरान

World's Biggest Private jet: दुनिया के सबसे बड़े जेट की खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान..बेडरूम, पार्टी और खेल के लिए सारी सुविधाएं

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vikash Singh

Dec 07, 2023

world_biggest_jet_plane.jpg

World’s Biggest Private jet: शौक बड़ी चीज है। यदि आप के पास पैसा है तो दुनिया में ऐसी बहुत चीजें हैं जो आप को आकर्षित कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट जेट “फ्लाइंग मेंशन” के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानने के बाद निश्चित रूप से आप भी इसकी उड़ान पर जाना चाहेंगे। यह प्राइवेट जेट बाहर से दिखने में जितना खूबसूरत है, इसका इंटीरियर उससे भी अधिक सुंदर है।

यदि आप इकोनॉमी क्लास से बोर हो गए हैं तो लग्जरी बोइंग 747-8 जेट आप के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें खूबसूरत बेडरूम, डाइनिंग रूम और मास्टर सुइट की सुविधा है। इसमें लोगों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान दिया गया है। कॉकपिट के पास होने के बावजूद रूम में इंजन की आवाज नहीं आती।

सोने के महल जैसा है इंटीरियर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेट में कमरों को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। जेट के सेंटर में बेडरूम है। सामान रखने के लिए अलग से अच्छी-खासी जगह दी गई है। कितना भी सामान ले जा सकते हैं। गोल्डन कलर से डिजाइन इंटीरियर से सोने के महल जैसा एहसास कराता है। वहीं, बाथरूम को शीशों से कवर किया गया है। मास्टर बेडरूम से लिविंग एरिया में जाने के लिए गोल्डन सीढ़ियां लगाई गई हैं। यहां खूबसूरत सोफे रखे गए हैं। दीवारों पर आर्ट वर्क किए गए हैं। इंटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए यहां सभी चीजों का विशेष ध्यान दिया गया है।

जेट में डिजाइन से कोई समझौता नहीं किया गया है। जेट में खास फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पार्टी के साथ-साथ खेलने की सुविधा भी है। यह जेट बोइंग 747-8 ने पहली बार 2005 में उड़ान भरी थी। उस समय विमान में 467 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। इसकी खूबियां जानकर आप को भी इसकी सवारी करने का मन तो हो रहा होगा। लेकिन इसके लिए भारी-भरकम कीमत भी चुकानी होगी। यह जेट बिजनेसमैन जोसेफ लाउ के पास है।