9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus पंजाब के सभी चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद करने का आदेश

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जारी किया आदेश पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, छत्तबीड़ और नीलों में चिड़ियाघर चार हजार से 10 हजार सैलानी रोज आते हैं देखने

less than 1 minute read
Google source verification
Ludhiana zoo

Ludhiana zoo

लुधियाना। कोरोनावायरस (कोविड -19) coronavirus के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री Chief minister Punjab कैप्टन अमरिन्दर सिंह Captain amarinder singh ने आज राज्य के सभी चिडिय़ाघरों Zoo को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह फ़ैसला कोविड -19 के कारण पैदा होने वाली किसी भी समस्या को टालने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया है।

कुल पांच चिड़ियाघर

काबिलेगौर है कि यहाँ चंडीगढ़ के नज़दीक छत्तबीड़ में एक बड़ा चिडिय़ाघर है। इसके अलावा पंजाब में पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और समराला के नज़दीक नीलों में चार और छोटे चिडिय़ाघर हैं। औसतन तकरीबन 4000 सैलानी रोज़ाना इन चिडिय़ाघरों में आते हैं। हफ़्ते के अन्तिम दिनों में यहाँ आने वालों की संख्या 10,000 के करीब हो जाती है। गर्मियों और सर्दियों के मौसम में छुट्टियों के दौरान यह संख्या और बढ़ जाती है।

बढ़ सकती है बंद होने की अवधि

वन्य जीव अथॉरिटी की तरफ से चिडिय़ाघर में जीव सुरक्षा मापदण्डों सम्बन्धी हर तरह की अपेक्षित सावधानी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार रोकथाम सम्बन्धी उपायों के तौर पर वन्य जीव विभाग ने लोगों के बड़े हित में यह कदम उठाने का फ़ैसला किया है। शुरू में चिडिय़ाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने के यह आदेश जारी किये गए हैं, जिसकी बाद में समीक्षा की जायेगी।