
लुधियाना में ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, दंपति की दर्दनाक मौत
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को शेखुपुरा चौक पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पति पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के टुकड़े हो गए। बाइक सवार सवार दूर जाकर गिरे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें
बेटे मिलकर लौट रहे थे
दंपति की पहचान लुधियाना के राहों रोड स्थित गांव हवास निवासी मेहर सिंह एवं सर्वजीत कौर के रूप में हुई है। दोनों खन्ना से अपने बेटे से मिलकर घर वापस लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें
Published on:
16 May 2020 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलुधियाना
पंजाब
ट्रेंडिंग
