20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में डकैतों का कहर, एक को गोली मारी

आदर्श नगर कॉलोनी में डकैतों ने एक रिटायर्ड फौजी लाल मिश्र के घर पर धावा बोलकर सात हजार नकद समेत आभूषण लूट लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amitabh Gunjan

Aug 19, 2015

Journalist Shot in UP

Journalist Shot in UP

मधुबनी। आदर्श नगर कॉलोनी में डकैतों ने एक रिटायर्ड फौजी लाल मिश्र के घर पर धावा बोलकर सात हजार नकद समेत आभूषण लूट लिए। वहीं अपराधियों ने उनके बेटे लाल मिश्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि अपराधी हथियारों से लैस थे। उनकी संख्या करीब डेढ़ दर्जन थी। थानाध्यक्ष युगेश चन्द्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ जारी है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी देने से इंकार किया है। इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image