7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पर्व पर परेदशियों की वापसी, ट्रेनों में नहीं पैर रखने की जगह

बिहार में छठ पर्व को देखते हुए परदेश गए परदेशियों की वापसी हो रही है। यही कारण है कि शनिवार को अधिकाशं ट्रेनों पैर रखने तक की जगह नहीं रही...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Nov 05, 2016

Bihar news, Rush in train, occasion news, chhath f

Bihar news, Rush in train, occasion news, chhath festival, bihar festival

मधुबनी। बिहार में छठ पर्व को देखते हुए परदेश गए परदेशियों की वापसी हो रही है। यही कारण है कि शनिवार को अधिकाशं ट्रेनों पैर रखने तक की जगह नहीं रही। इस दौरान यात्रियों ने अपनी जान जोखिम डालकर यात्रा की। जिसके कारण उन्हें काफी कठिनाई झेलनी पड़ी।

शनिवार को दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मुम्बई की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों की एक ही हालत थी। सामान्य बोगी हो या रिजर्वेशन बोगी। भीड़ इस तरह थी कि फर्क करना मुश्किल था कि कौन रिजर्वेशन व कौन जेनरल बोगी है। सुबह में दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति डाउन एक्सप्रेस की हालत सबसे खराब थी। उसका रिजर्वेशन बोगी भी जेनरल की तरह दिख रहा था। एसी बोगी में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस की गेट पर इतने यात्री थे कि स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर उतरने में यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। पहले गेट पर खड़े कई यात्री नीचे उतरे तब जाकर ट्रेन से यात्री उतर सके।

ये भी पढ़ें

image