Chhattisgarh Hindi News : पुलिस ने बागबाहरा बस स्टैंड से हेरोइन, नशीला टैबलैट और इंजेक्शन की तस्करी करते हुए पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।
महासमुंद. पुलिस ने बागबाहरा बस स्टैंड से हेरोइन, नशीला टैबलैट और इंजेक्शन की तस्करी करते हुए पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित 1500 इंजेक्शन और 2 हजार टैबलेट और 9 ग्राम हेरोइन जब्त किए गए।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बागबाहरा क्षेत्र में बागबाहरा बस स्टैण्ड के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन और नशीले टैबलेट बिक्री करने के लिए रखा गया है। पुलिस की टीम ने बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर पांच व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर रविनारायण दीप पिता गोपाली दीप (30) जानसेठ थाना पाइकमाल जिला बरगढ़ ओडिशा, निलेश शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा (31) वार्ड-12 सरायपाली जिला महासमुंद, कौशल सोनी पिता डिग्रीलाल सोनी (23) वार्ड-01 सरायपाली, महासमुंद, हरकिशन ताण्डी पिता खगेश्वर ताण्डी (34) सहीपाला थाना नुआपाड़ा ओडिशा और चैतन्य नाग पिता तिजउ नाग (23) सहीपाला थाना नुआपाड़ा ओडिसा का होना बताया।
टीम ने भारी मात्रा में टैबलेट, इंजेक्शन को रखने और परिवहन करने के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, आरोपी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आरोपियों के पास अलग-अलग कुल 64 पैकेट में 10-10 पत्ता और प्रत्येक पत्ते में 10 टैबलेट 2000 टैबलेट कीमती 12350 रुपए, 27 पैकेट में 10-10 पत्ता और प्रत्येक पत्ता 5 इंजेक्शन 1500 इंजेक्शन कीमती 12690 रुपए और आरोपी कौशल सोनी के जेब से पॉलिथिन में रखा 9 ग्राम हेरोइन कीमती 400000 रुपए और एक बाइक और 4 मोबाइल कीमती लगभग 49000 रुपए कुल जुमला कीमती 534040 रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।