9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : Singer शहनाज अख्तर के पांव पैजनिया व भगवा रंग चढ़ा …गीत पर झूमे हजारों दर्शक, कांग्रेस के इस नेता के समर्थकों ने सजाई थी महफिल

Mahasamund news : विनोद चंद्राकर फैंस क्लब द्वारा आयोजित सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर आदि मौजूद रहे।

2 min read
Google source verification
CG News : Singer शहनाज अख्तर के पांव पैजनिया व भगवा रंग चढ़ा ...गीत पर झूमे हजारों दर्शक, कांग्रेस के इस नेता के समर्थकों ने सजाई  थी महफिल

प्रस्तुत देती सिंगर शहनाज अख्तर और सुनने के लिए पहुंचे लोग।

महासमुंद. Mahasamund news : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ४ साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश में गौरव दिवस मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम हुए और केक काट कर जश्न मनाया गया। महासमुंद में इस मौके पर गायिका शहनाज अख्तर का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन गायिका शहनाज अख्तर के पांव पैजनिया व भगवा रंग चढ़ा.... गीत पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। वहीं संबलपुरी सुपरस्टार रूकू सोना ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का लुत्फ उठाने दर्शक देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान चार साल के सफल कार्यकाल के लिए केक भी काटा गया।
वहीं संबलपुरी सुपरस्टार रूकू सोना की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर सहित लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। शहर के हाईस्कूल मैदान में संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के चार साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर व संबलपुरी सुपरस्टार रूकू सोना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जय हो, जय हो छत्तीसगढ़ मैया गीत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। बाद इसके संसदीय सचिव के चार सालों में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया। संसदीय सचिव ने कहा कि आज छग में कांग्रेस की सरकार बने चार साल हो गए। इन चार सालों में क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया है। क्षेत्र के विकास में हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल ने कोई कमी नहीं की बल्कि, हर मांगों को गंभीरता से लिया और इसके लिए स्वीकृति दिलाई। भूपेश सरकार ने आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है।

मेडिकल कॉलेज महासमुंद के लिए बड़ी उपलब्धि
संसदीय सचिव ने कहा कि विकास कार्यों को पूरा कराने के साथ ही जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। डेढ़ सौ सीट के साथ कॉलेज में अध्यापन शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज महासमुंद के लिए बड़ी उपलब्धि है। बहुप्रतिक्षित महासमुंद-तुमगांव ओवर ब्रिज की सौगात मिलने से आवाजाही में जनता को सहुलियत मिल रही है। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग व कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा ने भी संबोधित किया।