17 से 21 नवंबर तक ये वाहनें भी लोगों को नहीं मिल पाएंगी। जानकारी के मुताबिक चुनावी कार्य के लिए करीब 200 छोटे वाहनों की मांग की गई है, जिसमें टाटा सूमो, तवेरा, जायलो व स्कार्पियो वाहनें शामिल हैं। 16 से 20 तारीख तक सड़कों पर बसें व छोटी वाहनें भी कम चलेंगी। वैसे भी पिछले 10 दिनों से सड़कों पर बसें कम चल रही हैं, लोग परेशान हैं। ज्ञात हो कि दूसरे चरण का मतदान 20 तारीख को होगा। इन अधिग्रहित बसों से मतदान दल व सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र भेजा जाएगा।