13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की कनपटी पर बंदूक रख बदमाशों ने लूटे 11 लाख, पिता से कहा- बाहर निकले तो मारे जाओगे

जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास एक व्यवसायी के घर में सुबह डकैती हो गई।

3 min read
Google source verification
news

सरायपाली. जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास एक व्यवसायी के घर में सुबह डकैती हो गई। डकैत कट्टे की नोंक पर व्यवसायी सहित परिवार वालों को बंधक बनाकर तीन लाख कैश के साथ आठ लाख के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी नेहा चम्पावत के साथ पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह लालचंद अग्रवाल (49) के दुकान का शटर आधा खुला हुआ था। सुबह करीब 6 बजे 5 आरोपी सफेद व सिल्वर रंग के 2 कार में पहुंचे। इसमें से तीन लोगों के पास कट्टा था। वहीं 2 युवक कटारनुमा हथियार रखे थे। घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले लालचंद की पत्नी पर कट्टा टिका दिया। आवाज सुनकर कमरे में सो रही 2 पुत्रियां बाहर आईं तो आरोपियों ने दोनों पर भी कट्टा तान दिया। इसी बीच यशवंत अग्रवाल तथा लालचंद अग्रवाल पहुंचा तो आरोपियों ने सभी को एक कमरे में बंधक बनाकर पहले सभी के मोबाइल छीन लिए। इसके बाद एक आरोपी ने आलमारी की चॉबी मांगी। कमरे में रखे अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 3 लाख नकदी, 4 तोला सोना एवं डेढ़ किलो चांदी के जेवरात पार कर दिए। लिहाजा, आरोपियों के जाने के बाद पीडि़त ने घर के बाहर आकर पड़ोसियों को आवाज लगाई। आरोपियों को भागते हुए आस-पास के ठेले वालों ने भी देखा है। आस-पास के लोगों के पहुंचते ही पीडि़त ने आपबीती सुनाते हुए किसी से मोबाइल मांग कर इसकी सूचना थाने को दी। सूचना पर एएसआई मिरी अग्रवाल के घर पहुुंचे। इसके बाद थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर व एसडीओपी राजीव शर्मा से लेकर अन्य अफसर पहुंचे।

रेकी कर दिया घटना को अंजाम
अग्रवाल के घर के समीप सीसी टीवी कैमरा भी लगा है। वीडियो फुटेज में एक कार का नंबर जेएच दिख रहा है। लेकिन नंबर धुंधला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों गाडिय़ां झारखंड की हंै। आरोपी बिहारी लहजे में हिन्दी बोल रहे थे। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी बिहार या झारखंड के हो सकते हैं। चार में से केवल एक आरोपी ही अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। वारदात के दौरान केवल मास्क पहना युवक ही बात नहीं कर रहा था। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यही युवक पहले कभी लालचंद अग्रवाल के घर की रेकी की होगी। इसलिए पहचान के डर से उसने वारदात के दौरान बात ही नहीं की। पुलिस अब वीडियो की फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

दो टीम तलाश में ओडिशा रवाना
वारदात की सूचना मिलते की एसएसपी नेहा चंपावत व एएसपी संजय धु्रव भी पहुंचे। बाद एसएसपी नेहा चंपावत ने सरायपाली थाने में अफसरों की बैठक लेकर डकैतों को पकडऩे के लिए टीम बनाई। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि 2 टीमों को ओडिशा रवाना कर दिया गया है। क्योंकि आरोपियों के ओडिशा की ओर भागने के संकेत मिले हैं। वहीं एक टीम लोकल में छानबीन कर रही है। टीआई ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध धारा 395 तथा 25 आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।