21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूल, फल और सब्जी की खेती पर किसानों का रुझान बढ़ा

Agriculture News. महासमुंद. जिले में फल, फूल और सब्जी की खेती पर किसानों का रुझान बढ़ा है। अच्छी आमदनी होने से हर साल रकबे में भी बढ़ोतरी हो रही है। यहां के किसान वर्तमान में टमाटर की फसल ज्यादा ले रहे हैं।

2 min read
Google source verification
फूल, फल और सब्जी की खेती पर किसानों का रुझान बढ़ा

फूल, फल और सब्जी की खेती पर किसानों का रुझान बढ़ा

Agriculture News. महासमुंद. जिले में फल, फूल और सब्जी की खेती पर किसानों का रुझान बढ़ा है। अच्छी आमदनी होने से हर साल रकबे में भी बढ़ोतरी हो रही है। यहां के किसान वर्तमान में टमाटर की फसल ज्यादा ले रहे हैं।
उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1390.८० हेक्टेयर में सब्जी की फसल ली जा रही है। वहीं 488.७९ हेक्टेयर में फल की खेती की जा रही है। लगभग 540 हेक्टेयर में फूल की खेती की जा रही है। पहले ज्यादातर किसान खरीफ और रबी सीजन में धान की फसल लेते थे, लेकिन अब सब्जी, फल व फूल जैसे उद्यानिकी फसलों में भी उनकी रुचि बढ़ी है। महासमुंद में ज्यादातर किसान टमाटर, कद्दूवर्गीय और हरे पत्तेदार वाली सब्जियों की खेती ज्यादा करते हैं। जिले में टमाटर ४४२ हेक्टेयर, आलू ३६, बैगन १२२, गोभी वर्गीय ९७, कद्दू वर्गीय २०८, प्याज २६, हरा मटर 4, हरी सब्जियां १०८ हेक्टेयर में ली जा रही है। वहीं फलों में आम ९९ हेेक्टेयर, केला ७४ हेक्टेयर, पपीता ६१, अमरूद की फसल ४९ हेक्टेयर में ली जा रही है। फल की खेती से 2066 किसान और सब्जी की खेती से ६४१८ किसान जुड़े हुए हैं। किसानों को धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने से सब्जी व फल उत्पादन में किसानों का रुझान बढ़ा है। उद्यानिकी विभाग के अनुसार कम समय में अच्छी आमदनी होने से किसान अब धान के साथ सब्जी व फल की खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। स्थानीय बाजार में डिमांड से होने से खेती में उनकी रुचि भी बढऩे
लगी है।
मार्गदर्शन शिविर का लाभ
किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण व मार्गदर्शन शिविर का आयोजन कर परामर्श दिया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया से जोड़कर किसानों को फसल के संबंध में जानकारी भी दी जाती है। इसके अलावा प्रोषक तत्व से भरपूर वैराइटी भी लेने की सलाह दी जाती है। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है। अच्छी पैदावार के लिए किसान सजग भी हो रहे हैं।
कोरोना का भी असर नहीं
कोरोना संक्रमण का भी इस पर असर नहीं पड़ा है। किसानों ने सब्जी के उत्पादन में रुचि ली है। हालांकि फूल उत्पादन करने वाले किसानों को कोरोना व लॉकडाउन के दौरान घाटा हुआ था, लेकिन अब स्थिति सुधर रही है। फल उत्पादन में भी किसान अब रुचि ले रहे हैं। सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिए जाने व बाड़ी योजना के कारण सब्जी उत्पादन में किसान रुचि ले रहे हैं।