
'मेघदूत' एप से अब किसानों को मिलेगी मौसम की पल-पल की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड,'मेघदूत' एप से अब किसानों को मिलेगी मौसम की पल-पल की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड,'मेघदूत' एप से अब किसानों को मिलेगी मौसम की पल-पल की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड
महासमुंद. किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए एक एप्लीकेशन तैयार किया गया है। इसके जरिए मौसम संबंधित तमाम जानकारी किसानों को आसानी से मिल सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अब किसानों को मंगलवार और शुक्रवार को मेघदूत ऐप से कृषि और मौसम की जानकारी दी जाएगी। इस ऐप के माध्यम से तापमान, वर्षा, आद्र्रता, हवा की गति और दिशा से संबंधीत पूर्वानुमान और पिछले कुछ दिनों की मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदेशभर के किसानों को इस ऐप के माध्यम से मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी मिलेगी। इससे पहले किसानों को हर मंगलवार और शुक्रवार को एसएमएस और एग्रोमैट एडवाइजरी बुलेटिन के माध्यम से जानकारी दी जाती थी। अब मेघदूत ऐप से किसानों को मौसम की अपडेट जानकारी मिलेगी।
ज्ञात हो कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली और भारतीय उष्ण कटिबंधीय संस्थान पुने की ओर से संयुक्त रूप से मेघदूत ऐप्लीकेशन बनाया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र, महासमुंद के मौसम वैज्ञानिक दिपांशु मुखर्जी ने बताया कि मेघदूत ऐप के माध्यम से किसानों को मौसम से संबंधित जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। देशभर के मौसम सेंटरों से अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में मौसम से संबंधित जानकारी भारतीय मौसम विभाग को भेजी जाती है। जहां से डाटा को एकत्र कर मेघदूत ऐप में अपलोड किया जाता है।
कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद के मौसम वैज्ञानिक दिपांशु मुखर्जी ने बताया कि मेघदूत ऐप में पंजीकृत किसानों को नियमित मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दी जाएगी। इसमें नोटिफिकेशन के माध्यम से मौसम अलर्ट भेजा जाएगा।
कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद के मौसम वैज्ञानिक दिपांशु मुखर्जी ने बताया कि किसानों को मोबाइल के प्लेस्टोर ऐप में जाकर ही मौसम की जानकारी हासिल करने के लिए मेघदूत ऐप में खुद को रजिस्टर करना होगा। इसमें किसान को नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और जिले का नाम डालकर साइन-इन करना होगा। इसके बाद वह अपने जिले के मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Published on:
03 Mar 2020 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
