महासमुंद. पं.रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा एग्जाम फ्रॉम होम पद्धति से प्रथम, द्वितीय व अंतिम वर्ष की शेष परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 17 सितंबर से किया जाएगा। रविवि ने इसके लिए समय सारणी भी जारी कर दी है। इसके तहत तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।