8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा-साली की चल रही थी इश्कबाजी, नवविवाहिता पत्नी को मारकर बहन से कर ली शादी, लाश के साथ की ऐसी हरकत

Murder In Mahasamund : ग्राम गढ़फुलझर में 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला की मौत के मामले में बसना पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
jija_sali_affair.jpg

Mahasamund Murder Case : ग्राम गढ़फुलझर में 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला की मौत के मामले में बसना पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया। बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि खुशबू मिरी पति याराम मिरी (23) निवासी गढ़फुलझर की मौत की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के चौकीदार नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी थी। जिस पर बसना पुलिस मर्ग कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान मृतका नव विवाहिता होने से मर्ग पंचनामा कार्यवाही नायब तहसीलदार बसना द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार, बदले की आग में जल रहे नशेड़ी ने वारदात को दिया अंजाम, तड़पकर मौत

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य का संकलन किया। गवाहों का कथन लिया गया। जिन्होंने अपने कथनों में बताया कि मृतका खुशबू मिरी पिता शिवशंकर खूंटे निवासी वार्ड-19 भंवरपुर का याराम मिरी गढ़फुलझर से विवाह 2017 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा है। याराम मिरी अपनी साली से प्रेम-प्रसंग होने से 6 माह पूर्व रक्षाबंधन के दिन वह अपनी साली कौशिल्या खूंटे को भगाकर का गिरौदपुरी ले गया और शादी कर ली। तब से पति-पत्नी खुशबू मिरी और वाराम मिरी के बीच कौशिल्या को लेकर आपसी विवाद होता रहता था।

मर्ग जांच पर पाया गया कि याराम द्वारा मृतका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वाराम द्वारा 9 फरवरी को दोपहर लगभग 2.30 बजे मृतका से झगड़ा विवाद कर स्कार्फ से गला घोंटकर जान से मार दिया है। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध अपराध कारित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से 12 फरवरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त करने के लिए न्यायालय पेश गया है। आरोपी याराम मिरी पिता स्व. प्यारीलाल मिरी (25) गढ़फुलझर का निवासी है।