
एकमात्र ऐसे सांसद जिनपर भाजपा ने दोबारा जताया भरोसा, जानें इनकी 10 खुबियां
रायपुर. आम चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें प्रदेश के महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा ने चुन्नीलाल साहू को चुना है। महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार चुन्नीलाल साहू से जुड़ी 10 बातें-
1. चुन्नीलाल साहू भाजपा में लम्बे समय से कार्यरत है और प्रदेश के कार्यो में लंबे समय से सक्रिय है।
2. भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े होने के कारण चुन्नीलाल साहू की किसानों के बीच अच्छी पकड़ है।
3. चुन्नीलाल साहू महासमुंद जिले के खल्लारी सीट के विधायक रह चुके हैं।
4. भाजपा के उम्मीदवार चुन्नीलाल साहू का मुकाबला कांग्रेस के धनेन्द्र साहू से है।
5. महासमुंद के सांसद के चंदुलाल साहू के स्थान पर भाजपा ने चुन्नीलाल साहू को उम्मीदवार बनाया है।
6. सांसदों के टिकट काटने के फैसले के बाद चंदूलाल साहू लोकसभा की दौड़ से बाहर हुए थे।
7. महासमुंद संसदीय क्षेत्र में सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, बिंद्रानवागढ़, कुरुद, धमतरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
8. चुन्नीलाल साहू 2013 में पहली बार विधायक बने। 2018 में पार्टी ने उन्हें दुबारा उम्मीदवार नहीं बनाया।
9. छत्तीसगढ़ में क्रमश: 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को तीन चरणों में होगा लोकसभा चुनाव
10. महसमुंद के अलावा कांकेर- बीरेश ठाकुर, रायपुर- प्रमोद दुबे, जांजगीर चांपा- रवि भारद्वाज, बिलासपुर- अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव- भोलाराम साहू, सरगुजा- खेलसाय सिंह, रायगढ़ - लालजीत सिंह राठिया, बस्तर- दीपक बैज पर भरोसा जताया है।
Updated on:
25 Mar 2019 03:56 pm
Published on:
25 Mar 2019 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
